Valentine Day 2023 : 5 सबसे अच्छे गिफ्ट, फोन, स्पीकर और भी बहुत कुछ

Valentine वीक नजदीक है और लोग अभी से इस मौके को अपने चाहने वाले के लिए खास बनाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। कुछ लोग कार्ड, फूल और चॉकलेट गिफ्ट देते हैं, जबकि कुछ लोग इससे थोड़ा हटकर गिफ्ट देने की कोशिश करते हैं। तो हम आपके लिए कुछ गिफ्ट लेकर आए हैं जिन्हें आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को दे सकते हैं। स्मार्टफोन से लेकर ग्रूमिंग किट तक, इनमें से कुछ टॉप गिफ्टिंग आइडियाज यहां देखें।
स्मार्टफोन: हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन से लेकर कई अन्य स्मार्टफोन लाइन अप में हैं। आप अपने किसी खास को एक नया स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। Flipkart और Amazon भी कुछ पुराने स्मार्टफोन को और किफायती बनाने के लिए उन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। Samsung Galaxy S23 सीरीज, Apple iPhone 14 सीरीज, iQOO 11 और Oppo Reno 8T पर विचार कर सकते हैं।
स्मार्टवॉच: स्मार्टवॉच जैसे वियरेबल्स को वेलेंटाइन डे 2023 पर सबसे बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। प्रीमियम से लेकर किफायती तक आप हर कीमत रेंज में स्मार्टवॉच पा सकते हैं। Apple Watch Series 8, Apple Watch SE, Samsung Galaxy Watch5 के साथ कुछ ऑप्शन है, जिन्हें आप गिफ्ट देने के बारे में सोच सकते हैं।

हेडफोन: इस वैलेंटाइन डे आप हेडफोन की एक बेस्ट जोड़ी खरीद सकते हैं और अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं। प्रीमियम सेगमेंट में Apple AirPods 3rd जनरेशन से लेकर किफायती रेंज में Dizo, Boat, Noise, Truke और अन्य ईयरफ़ोन तक, आपको चुनने के लिए अलग-अलग ऑप्शन ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको हेडफोन में दिलचस्पी नहीं है, तो आप ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स या वायरलेस ईयरफोन का ऑप्शन चुन सकते हैं।
स्पीकर्स: आप अपने पार्टनर को म्यूजिक सुनने के लिए स्पीकर्स गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें JBL, BOSE, Sony, Blaupunkt और अन्य कुछ ऐसे ब्रांड हैं जो बेस्ट परफॉर्मेंस से भरपूर स्पीकर पेश करते हैं।
फिटनेस ट्रैकर्स: आप अपने पार्टनर को फिटनेस ट्रैकर्स गिफ्ट कर सकते हैं। आज के समय में हेल्थ सबसे ज्यादा जरुरी है। इस लिए फिटनेस ट्रैकर सबसे अच्छा गिफ्ट हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications