Valentine’s Day Gifting Ideas: इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को गिफ्ट करें ये बेस्ट ईयरबड्स
Valentine's वीक 7 फरवरी से शुरू हो चुका है, और हर प्रेमी अपने पार्टनर को खास गिफ्ट देने के लिए उत्सुक है। अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि क्या गिफ्ट दिया जाए, तो हम लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन ईयरबड्स की लिस्ट, जो आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगे।
इन ईयरबड्स को आप वैलेंटाइन डे के दौरान विभिन्न डील्स, डिस्काउंट्स और ऑफर्स का फायदा उठाकर कीमत से भी कम में खरीद सकते हैं। ये ईयरबड्स विभिन्न प्राइज रेंज में उपलब्ध हैं, ताकि हर बजट में कुछ न कुछ खास मिल सकें।

OnePlus Nord Buds 2r
OnePlus के ये बेहतरीन ईयरबड्स वैलेंटाइन डे पर आपके पार्टनर के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इनमें 12.4mm ड्राइवर के साथ दमदार बास और बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है। गेमिंग मोड और 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ ये ईयरबड्स लंबे समय तक चलते हैं। IP55 रेटिंग होने के कारण ये पानी और धूल से भी सुरक्षित हैं। कीमत की बात करें तो आप इसे महज 2,199 रुपये में ही खरीद सकते हैं।
Noise Buds VS106
Noise Buds VS106 ईयरबड्स में पावरफुल ड्राइवर्स के साथ शानदार साउंड और बास दिया गया है, जो गेमिंग के साथ और भी रेमांचक हो जाता है। इन ईयरबड्स में ENC और क्वाड माइक का सपोर्ट है, जो क्लियर साउंड देता है। इसकी बैटरी 10 मिनट चार्ज करने पर 200 मिनट तक चलती है। इसे ग्राहक अमेजन से महज 1,499 रुपये में ही खरीद सकता है।
Boult Audio Maverick
Boult Audio Maverick ईयरबड्स का डिजाइ काफी स्टाइलिश और यूनिक है। इसमें 45ms एक्सट्रीम लो लेटेंसी मोड और क्वाड माइक दिया गया है, जो गेमिंग और कॉलिंग के लिए परफेक्ट है। 10mm ड्राइवर्स और ब्लूटूथ 5.3 के साथ ये बेहतरीन साउंड क्वालिटी ऑफर करते हैं। इसके अलावा इसमें टच और कंट्रोल और एक बड़ी बैटरी है, जो फुल चार्ज होने पर 35 घंटें तक चल सकती है। कीमत की बात करें तो इसे आप मात्र 1,299 रुपये में ही खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








