Home
Gadgets

Vivo Pad 2 स्मार्ट टच कीबोर्ड के साथ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

 Vivo Pad 2 स्मार्ट टच कीबोर्ड के साथ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने वीवो पैड 2 को लॉन्च कर दिया है। नया लॉन्च किया गया वीवो पैड 2 वीवो पैड का उत्तराधिकारी है, जो पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। वीवो पैड 2 में 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2.8K रिज़ॉल्यूशन है। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट है। यह मीडियाटेक के ऑक्टा-कोर चिपसेट, 12GB तक रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एक एल्यूमीनियम बॉडी है जो मोटाई के मामले में 6.9 मिमी मापती है। वीवो पैड 2 में पेंसिल 2 स्टाइलस और कीबोर्ड सपोर्ट भी शामिल किया गया है।

Vivo Pad 2 की कीमत

वीवो पैड 2 ब्लू, ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन में आता है। 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वीवो पैड 2 8GB रैम मॉडल की कीमत लगभग 28,650 रुपये है, जबकि 8GB रैम वाले 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 33,425 रुपये है। वहीं 256GB,512GB स्टोरेज के साथ Vivo Pad 2 12GB रैम मॉडल की कीमत लगभग 37,010 रुपये और 40,600 रुपये है।

पेंसिल 2 और स्मार्ट टच कीबोर्ड 2 की कीमत लगभग 5,960 रुपये और लगभग 7,150 रुपये है। टैबलेट आज ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 24 अप्रैल से शुरू होगी। अभी तक, वीवो ने वीवो पैड 2 की ग्लोबल रिलीज के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं किया है।

 Vivo Pad 2 स्मार्ट टच कीबोर्ड के साथ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Pad 2 स्पेसिफिकेशन और फीचर

Vivo Pad 2 में 12.1 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 2800×1968 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 144Hz का रिफ्रश रेट है। डिस्प्ले पैनल में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, एचडीआर10 सपोर्ट और 600 निट्स ब्राइटनेस है। पैड 2 को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 4एनएम डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर है जिसे माली-जी710 10-कोर जीपीयू के साथ पेयर किया गया है। टैबलेट में 8GB,12GB LPDDR4X रैम और 128GB,256GB,512GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज है।

Vivo Pad 2 कैमरा और बैटरी

पैड 2 एक दोहरे कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें f , 2.2 अपर्चर वाला 13MP का रियर कैमरा होता है। 13MP सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा है जिसमें f,2.4 अपर्चर है। टैबलेट के फ्रंट में 8MP का कैमरा शामिल है जिसमें f,2.0 अपर्चर है। पैड 2 के टॉप पर ओरिजिनओएस 3 के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस चलाता है।

टैबलेट का डाइमेंशन 266.03×191.60×6.59 मिलीमीटर है और वजन 585 ग्राम। वीवो पैड 2 में वाई-फाई 6 802.11 एक्स सपोर्ट, ब्लूटूथ वी5.3, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और क्वाड-स्पीकर हैं। टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है ।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Pad 2 sports a 12.1-inch display with 2.8K resolution. The tablet has 144Hz refresh rate and HDR10 support. It comes with MediaTek's octa-core chipset, up to 12GB of RAM and 512GB of internal storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X