Vivo Pad Air की 8500mAh बैटरी के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत से लेकर क्या कुछ है खास
Vivo Pad Air Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया टैबलेट Vivo Pad Air चीन में लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट टैबलेट को मेटल बॉडी , 11.5 इंच डिस्प्ले के साथ पावरफुल ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर से पैक्ड किया गया है। अपने इस नए टैब की फोटो वाइस प्रेसिडेंट Jia Jingdong ने शेयर किया है। तो आइए आपको इस नए टैब की खासियत और कीमत से आपको रूबरू करवाते हैं।
Vivo Pad Air कीमत
वीवो के शेयर किए गए नए टैब की फोटो से इस बात का खुलासा हो गया है कि, इस Vivo Pad Air को ब्लू, पिंक और सिल्वर तीन कलर वेरियंट लाया जाएगा। Vivo Pad Air की कीमत और इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Vivo Pad Air खासियत
Vivo के नए टैबVivo Pad Air की खासियत की बात करें तो इसमें आपको 11.5 इंच डिस्प्ले मिल रहा है, जो 2.8K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। वहीं इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। वीवो ने अपने इस नए पैड एयर में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस टैबलेट में एड्रेनो 650 GPU दिया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके रैम और स्टोरेज का भी खुलासा नहीं किया है। एयर पैड टैबलेट को चार स्पीकर्स से लैस किया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 8500mAh की बैटरी दी है। जो 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह लेटेस्ट टैबलेट 530 ग्राम वजन के साथ आ रहा है। इसकी थिकनेस की बात करें तो 6.67mm है। आपको बता दें, यह पैड Android 13 पर बेस्ड है Origin OS 3.0 पर काम करेगा।

उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में कंपनी अपने इस डिवाइस के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा डिटेल, रैम और स्टोरेज वेरियंट का खुलासा करेगी फिलहाल इस वीवो पैड एयर को भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाने को लेकर कई जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








