Home
Gadgets

Vivo Pad Air 512GB इंटरनल स्टोरेज, 10000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo Pad Air: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया टैबलेट Vivo Pad Air को लॉन्च कर सकती है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। इस अपकमिंग टैबलेट को हाल ही में Google Play सपोर्टेड डिवाइस पर देखे जाने के बाद से ही इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। तो आइए आपको लॉन्चिंग से पहले ही इस टैबलेट की खासियत से रूबरू करवाते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, कि, Google Play सपोर्टेड डिवाइस पर देखे जाने के बाद इसके उपनाम और मॉडल नंबर की जानकारी सामने आ चुकी है। वीवो के इस अपकमिंग पैड Vivo Pad Air को चीन के ही 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके स्पेक्स का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस टैब को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।

वीवों के इस अपकमिंग टैब Vivo Pad Air को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PA2353 के साथ लिस्ट किया गया है। जिसमें इसके फास्ट चार्जिंग का खुलासा किया गया है। फिलहाल इस पैड को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग पैड एयर की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा नहीं किया है। इसके लिए आपको थोड़ा और इतंजार करना पड़ सकता है।

Vivo Pad Air 512GB स्टोरेज,10000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo Pad 2 के स्पेक्स

इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2022 में Vivo Pad 2 को लॉन्च किया था। जिसमें कंपनी ने 1968 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 12.1 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसके साथ ही यह 600 निट्स ब्राइटनेस, 284 PPI पिक्सल डेंसिटी और HDR10 सपोर्ट के साथ आ रहा है। पैड 2 में एक ऑक्टा-कोर 6nm डाइमेंशन 9000 SoC चिपसेट शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। पैड 2 की कैमरे की बात करें तो आपको इसमें 13MP का डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा आपको 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। स्टीरियो स्पीकर के साथ इसमें कंपनी ने 10,000mAh की बैटरी दी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Pad Air has been spotted on China's 3C certification website. From which it has been revealed that this tab will be launched with super fast charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X