Home
Gadgets

Vivo Vision Discovery Edition: Apple Vision Pro और Meta Quest 3 को टक्कर देने आ गया नया MR हेडसेट

हेडसेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद Vivo ने मिक्स्ड रियलिटी (MR) हेडसेट Vision Discovery Edition लॉन्च किया है। यह डिवाइस सीधे तौर पर Apple Vision Pro और Meta Quest 3 जैसे प्रीमियम हेडसेट्स को चुनौती देगा।

कंपनी ने इसे खासतौर पर एंटरटेनमेंट और लाइव स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Apple Vision Pro और Meta Quest 3 को टक्कर देगा Vivo Vision Discovery

कब और कैसे मिलेगा यह हेडसेट?

Vivo ने इस बार मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को थोड़ा अलग रखा है। हेडसेट को सीधे बाजार में नहीं बेचा जाएगा। इसके बजाय, कंपनी 22 अगस्त 2025 से चीन के बड़े शहरों जैसे बीजिंग और शंघाई में 12 ट्रायल स्टेशंस लगाने जा रही है। यहां यूजर्स इस डिवाइस को ट्राई कर सकेंगे।

खरीदारी की बात करें तो प्री-ऑर्डर पहले से शुरू हो चुके हैं, लेकिन कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo Vision Discovery Edition की कीमत लगभग 10,000 युआन (करीब 1,21,900 भारतीय रुपये और $1,392 अमेरिकी डॉलर) हो सकती है।

Vivo Vision Discovery Edition के फीचर्स

यह MR हेडसेट डुअल 8K माइक्रो-LED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 3840x3552 पिक्सल्स प्रति आई का रिज़ॉल्यूशन है। डिस्प्ले 94% DCI-P3 कवरेज सपोर्ट करता है और 180-डिग्री पैनोरमिक व्यू का अनुभव देता है। इतना ही नहीं, इसमें एक 120-फुट वर्चुअल स्क्रीन भी उपलब्ध होगी, जो मूवी देखने और गेमिंग के दौरान थिएटर जैसा फील दे सकती है।

यूजर्स को कंट्रोल करने के लिए हेडसेट में जेस्चर कंट्रोल और आई-ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी प्रिसीजन 1.5 डिग्री है। पावर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon XR2 Plus Gen 2 प्रोसेसर लगा है, जो पिछले जेनरेशन से 2.5X ज्यादा तेज परफॉर्मेंस देता है। यह हेडसेट OriginOS Vision ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

डिज़ाइन के मामले में भी Vivo ने इसे हल्का रखने की कोशिश की है। इसका वजन लगभग 398 ग्राम और मोटाई 40mm है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी यूजर्स को दिक्कत नहीं होगी।

एंटरटेनमेंट का नया एक्सपीरियंस

Vivo का कहना है कि यह हेडसेट खासतौर पर स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और रियल-टाइम मैच डेटा दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यानी स्पोर्ट्स फैंस को मैच देखने का एक बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा।

Vivo Vision Discovery Edition, अपने प्रीमियम फीचर्स और हाई-एंड हार्डवेयर के दम पर सीधे तौर पर Apple Vision Pro और Meta Quest 3 जैसे डिवाइस को चुनौती देता है। हालांकि, इसकी सफलता काफी हद तक कीमत और ट्रायल प्रोग्राम की रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo Vision Discovery Edition MR Headset Launched to Rival Apple Vision Pro and Meta Quest 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X