Vivo Watch 3 AOD सपोर्ट, 16 दिनों तक बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Vivo Watch 3 Price: वीवो ने Vivo X100 सीरीज के साथ अपने नए वॉच Vivo Watch 3 पर से भी पर्दा उठा दिया है। जिसे कंपनी ने 100 से ज्यादा स्पोर्ट मोड और 16 दिनों तक बैटरी लाइफ के साथ पेश किया है। इस वॉच को वीवो ने रबर और चमड़े के स्ट्रैप वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इस वॉच को एक डिजिटल क्राउन से लैस किया गया है, जो यूजर को यूआई के माध्यम से नेविगेट करने में मदद करता है। तो आइए आपको इस स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo Watch 3 की कीमत
कंपनी ने अपने लेटेस्ट वॉच वीवो वॉच 3 को Bluetooth और eSIM वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टवॉच को सॉफ्ट रबर स्ट्रैप और लेदर स्ट्रैप ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो इसके ब्लूटूथ वाली स्मार्टवॉच की कीमत 1099 (लगभग 12,550 रुपये) है, जो रबड़ स्ट्रैप के साथ आएगी। वहीं लेदर वाले वॉच की कीमत 1199 (लगभग 13,700 रुपये) है। एलटीई (ई-सिम) सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच की कंपनी ने कीमत 1299 (लगभग 14,850 रुपये) तय किए हैं।

Vivo Watch 3 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वॉच 3 में 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 466×466 है। यह वॉच गोल डायल शेप में आएगी। प्रोसेसर की बता करें तो इसमें बेस्टटेक्निक BES2700BP SoC शामिल है। यह वॉच AOD सपोर्ट और 100 से ज्यादा वॉचफेस के साथ प्री-लोडेड आता है। जिसमें आपको 100 प्लस स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। वीवो के इस नई स्मार्टवॉच में 8-चैनल हेअर रेट मॉनिटरिंग और 16 चैनल ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के साथ एक स्टार रिंग स्टाइल सेंसर लेआउट है। इसके अलावा इसे इन-हाउस डीप लर्निंग एआई हार्ट रेट फ्यूजन एनालिसिस टेक्नोलॉजी से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें 64 MB रैम और 4 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 505mAh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह 16 दिन तक की बैटरी लाइफ देगी। इतना ही नहीं यह वॉच ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जाइरोस्कोप, एयर प्रेशर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और लाइट सेंसर से भी लैस है।


Click it and Unblock the Notifications





