हर दिन 15,000 कदम चलें और फ्री पाएं Apple Watch! जानें इसके पीछे की सच्चाई
पिछले कुछ दिनों से एक ऑफर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें Apple Watch मुफ्त में मिलने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में संभव हैं, क्या सच में Apple Watch किसी को फ्री में मिल सकती है?।
जानकारी के मुताबिक, Apple Watch SE, Apple Watch Ultra 2 और Apple Watch 10 जैसे प्रीमियम मॉडल्स फ्री में मिल रहे हैं। आइए इसके पीछे की पूरी सच्चाई के बारे में पता कर लेते हैं।

क्या सच में मिल रही Apple Watch फ्री?
जानकारी के मुताबिक, ये ऑफर सिर्फ iPhone यजूर को ही मिलेगा, क्योंकि Apple Watch सिर्फ आईफोन के साथ ही पेयर होती है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ये ऑफर लागू नहीं होता है। ध्यान दें कि यह ऑफर सिर्फ वॉच खरीदने पर ही लागू होगा। लेकिन इस ऑफर के लिए आपको क्या करना होगा, आइए जानते हैं?
इसके लिए सबसे पहले आपको 24,900 रुपये से लेकर 89,900 रुपये तक की Apple Watch खरीदनी होगी। आपको ये भी जानना जरूरी है कि ये ऑफर EMI का ऑप्शन नहीं देता है। यानी की आपको पूरा पेमेंट कर ही वॉच को खरीदना होगा।
वॉच खरीदने के लिए आपको HDFC Ergo Zopper ऐप डाउनलोड करना होगा। यहां अपनी KYC पूरी करनी होगी, जिसमें आपको अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होगी। बैंक डिटेल्स भरते समय सावधानी रखना बेहद जरूरी है।
फ्री वॉच पाने के लिए शर्तें
इस वॉच को पाना इतना आसान भी नहीं होगा। इसके लिए आपको कड़ी शर्तों का पालन करना होगा।
- इस ऑफर के मुताबिक, आपको हर दिन 15,000 कदम यानी की लगभग 12KM चलना होगा। हर दिन 15,000 कदम चलने पर आपको ऐप में 4 पॉइंट मिलेंगे।
- यदि महीने में 30 दिन लगातार आप 15,000 कदम चलें, तो आपको 120 पॉइंट मिलेंगे, जो कि 7491 रुपये के बराबर होंगे।
- अगर आप किसी दिन कम कदम चलते हैं। मतलब यह है कि किसी दिन आप अपने 15,000 कदम पूरे नहीं करते हैं, तो उसी के मुताबिक पैसा कट जाएगा।
- वेबसाइट के मुताबिक, यदि यूजर्स पूरे 1 साल तक हर दिन 15,000 कदम चलते हैं, तो वे पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
सेहत को ना करें नजरअंदाज
इस ऑफर की इच्छा करने से पहले आपको अपनी हेल्थ के बारे में भी सोचना होगा। आप इतने कदम रोजाना चल भी सकते हैं या नहीं, इसके लिए डॉक्टर से एडवाइज लेना बहुत जरूरी होगा। लेकिन अगर आपने इस ऑफर को प्राप्त करने का मन बना लिया हैं, तो HDFC Ergo ऐप लॉगिन करने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।


Click it and Unblock the Notifications








