Home
Gadgets

AC के रिमोट में किस बटन का क्या है मतलब ? जान लिया तो बचा सकेंगे बहुत से पैसे

Functions of AC Remote Button: गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। लेकिन बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल तो करते हैं, पर उसके रिमोट में दिए गए सभी बटनों और फंक्शन की जानकारी नहीं रखते। ऐसे में एसी से पूरी कूलिंग नहीं मिलती या बिजली का बिल बढ़ जाता है।

अगर आप भी एसी के रिमोट को सिर्फ ऑन/ऑफ और टेम्परेचर सेट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम बता रहे हैं एसी रिमोट में कौन-कौन से बटन होते हैं और उन्हें कैसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आप अपने बिजली बिल तो बचा ही सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

AC के रिमोट में किस बटन का क्या है मतलब ?

Mode बटन

हमारी एसी में कई तरह के मोड बटन होते हैं, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग फंक्शन के लिए किया जाता है। इन मोड बटन से आप कूलिंग से हीटिंग तक सब कुछ कर सकते हैं। रिमोट का सबसे जरूरी बटन 'Mode' होता है। इस बटन से आप एसी को अलग-अलग मोड में चला सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

  • Cool Mode गर्मी में कमरे को ठंडा करने के लिए यह सबसे आम मोड है।
  • Dry Mode नमी वाले मौसम में हवा को सुखाने में मदद करता है, जिससे कमरे में ताजगी बनी रहती है।
  • Fan Mode की बात करें तो जब आपको सिर्फ हवा की जरूरत होती है, तो यह मोड इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इसमें कंप्रेसर नहीं चलता है।
  • Heat Mode सर्दियों में यह मोड कमरे को गर्म करने में मदद करता है। हालांकि यह बटन सिर्फ हॉट एंड कोल्ड एसी में उपलब्ध होता है।

Fan Speed

  • मोड के अलावा एसी में Fan Speed बटन भी होता है, जो हवा की स्पीड को अपने हिसाब से सेट करने में मदद करता है।
  • Fan Speed बटन से आप एसी की हवा की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • यह Low, Medium और High ऑप्शन में आता है। रात में Low और दिन में High मोड का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।
AC के रिमोट में किस बटन का क्या है मतलब ?

Swing बटन

  • Swing बटन का इस्तेमाल हवा की दिशा को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं घुमाने के लिए होता है।
  • इससे हवा कमरे के हर कोने में पहुंचती है और एकसमान कूलिंग मिलती है।

Sleep Mode

  • Sleep मोड को एक्टिव करने पर एसी धीरे-धीरे तापमान को अपने आप एडजस्ट करता है।
  • इससे रात में बहुत ठंडक मेंटेन रहती है और बिजली की बचत करने में भी मदद मिलती है।
  • यह मोड विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एसी चालू करके सोते हैं।

Timer बटन

  • इसका इस्तेमाल एसी में ऑन/ऑफ का समय सेट करने के लिए किया जाता है।
  • Timer बटन से आप तय कर सकते हैं कि एसी कितनी देर बाद खुद बंद या चालू हो।
  • अगर आप चाहते हैं कि एसी 2 घंटे बाद अपने आप बंद हो जाए, तो टाइमर सेट कर सकते हैं।

Turbo या Power Chill

यह फंक्शन तेजी से कमरे को ठंडा करने के लिए होता है। गर्म दोपहर में जब आप तुरंत ठंडक चाहते हैं, तो इस बटन का इस्तेमाल करें।

Eco Mode

अगर आप बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो Eco मोड सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें एसी कम पावर खपत करता है लेकिन कूलिंग बनी रहती है। ऐसे में आपका महीने का बिजली बिल कर आता है।

बहुत काम का है एसी का रिमोट

आपका एसी सिर्फ एक ऑन/ऑफ मशीन नहीं है। इसके रिमोट में दिए गए फीचर्स को सही तरीके से जानकर न केवल आप बेहतर कूलिंग का अनुभव ले सकते हैं, बल्कि बिजली की भी अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। अगली बार एसी चलाने से पहले उसके रिमोट के हर बटन को समझें और स्मार्ट यूजर बनें।

FAQs
किस मोड से बचा सकते हैं बिजली का बिल?

अगर आप एनर्जी की बचत और सही तापमान बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए इको मोड सबसे अच्छा है। इसके अलावा आप ऑटो मोड की मदद से भी ऊर्जा की बचत और तापमान कंट्रोल को बैलेंस कर सकते हैं।

एसी रिमोट में सबसे अच्छा मोड कौन सा है?

एसी रिमोट पर सबसे अच्छा मोड आपकी जरूरत और स्थिति पर निर्भर करता है। तेजी से ठंडा करने के लिए, टर्बो मोड बेस्ट है। स्लीप मोड को सही तापमान मैनेज करता है। कूल मोड गर्म दिनों में सामान्य कूलिंग के लिए है। वहीं बहुत नम वातावरण में नमी को कम करने के लिए ड्राई मोड प्रभावी है।

एसी रिमोट कंट्रोल कैसे काम करता है?

एयर कंडीशनर रिमोट ज़्यादातर कंट्रोल इन्फ्रारेड तकनीक (IR) पर निर्भर करते हैं। रिमोट कंट्रोल इन्फ्रारेड लाइट की पल्स जनरेट करता है और उन पल्स को रिसीवर लेता है, जो आमतौर पर एयर कंडीशनिंग यूनिट पर ही होता है। ऐसे आपका कमांड एसी तक पहुंचता है।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

English summary
What is the meaning of which button in the AC remote can save a lot of money
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X