सर्दियों में क्या खरीदें: गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर?, जानें फायदे और नुकसान
सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में आपको भी गर्म पानी के लिए गीजर खरीदने की जरूरत होगी और आपके मन में यह सवाल होगा कि गैस या इलेक्ट्रिक गीजर में से किसे खरीदना चाहिए। तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किसे खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं इन दोनों के बारे में, जिससे आपको सही फैसला लेने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर में अंतर
गैस गीजर
गैस गीजर बिजली की तुलना में पानी जल्दी गर्म करने की क्षमता रखते हैं, जिसकी वजह से लंबे समय तक गर्म पानी की आवश्यकता होने पर उपयोगी साबित हो सकते हैं। दूसरी सबसे खास बात यह है कि गैस गीजर LPG और पाइप्ड गैस पर चलते हैं, जिसकी वजह से ये बिजली की बचत करने में मददगार साबित होते हैं।

यह गीजर लगातार गर्म पानी दे सकते हैं। अगर आपकी फैमिली बड़ी है, तो आप इन गीजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, गैस गीजर इलेक्ट्रॉनिक गीजर की तुलना में सस्ते होते हैं और इनमें ऑपरेटिंग कॉस्ट भी कम होती है। यहां ध्यान दें कि गैस गीजर में गैस लीक होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए इन्हें लगवाते समय पहले एक अच्छे वेंटिलेशन का भी ध्यान रखें।
इलेक्ट्रिक गीजर
गैस गीजर की तुलना में इलेक्ट्रिक गीजर अधिक सुरक्षित होते हैं, क्योंकि इनमें गैस लीक होने का खतरा नहीं होता है। इसके साथ ही इन्हें ऑपरेट करना आसान होता है और जल्दी पानी गर्म करने में भी सहायक होते हैं। यह छोटे परिवारों और इंडिविजुअल्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
कुछ इलेक्ट्रिक गीजर ऑटोमेटिक थर्मोस्टैट कंट्रोल के साथ आते हैं, ताकि टैम्परेचर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक गीजर, गैस गीजर की तुलना में थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन आप इन्हें अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से खरीद सकते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक गीजर में बिजली की खपत अधिक होती है, इसलिए इनमें बिजली का बिल अधिक आ सकता है।
किसे चुनेंगे आप?
बड़े परिवार या अधिक गर्म पानी की आवश्यकता वाले लोगों के लिए गैस गीजर अधिक किफायती हो सकते हैं, क्योंकि ये कम समय में ज्यादा पानी गर्म करने की क्षमता रखते हैं और इनसे बिजली की बचत भी होती है। जबकि इलेक्ट्रिक गीजर छोटे परिवार के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित और आसान होता है।


Click it and Unblock the Notifications








