Home
Gadgets

AC के लिए क्यों आइडियल है 24-26°C टेंपरेचर? क्या इसके पीछे का साइंटिफिक रीजन...

गर्मियों के मौसम में घर या ऑफिस में एसी का उपयोग एक आम जरूरत बन चुका है। लेकिन अक्सर एक सवाल उठता है कि एसी का सबसे सही तापमान क्या होना चाहिए?' एक्सपर्ट की मानें तो, एयर कंडीशनर के लिए 24°C से 26°C के बीच का तापमान सबसे आइडियल माना जाता है। यह न केवल आपको कूलिंग देता है, बल्कि बिजली की खपत को भी कंट्रोल करता है। यहां हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

AC के लिए क्यों आइडियल है 24-26°C टेंपरेचर?

मानव शरीर और थर्मल कम्फर्ट

हमारा शरीर अपने तापमान को खुद नियंत्रित करने की क्षमता रखता है, जिसे थर्मोरेगुलेशन (Thermoregulation) कहा जाता है। भारत जैसे गर्म और ह्यूमिडिटी वाले देश में शरीर को सबसे अधिक आरामदायक तापमान 24-25°C के आसपास मिलता है, खासकर जब ह्यूमिडिटी 40% से 60% के बीच होती है।

अगर कमरे का तापमान बहुत कम, जैसे 18°C या 20°C कर दिया जाए, तो शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। इससे गले में खराश, मांसपेशियों में जकड़न और सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यानी आपको हेल्थ से जुड़ी बिमारियां हो सकती है।

बिजली की बचत और बिल में कटौती

कम तापमान पर एसी चलाने से भले ही कुछ समय के लिए कूलिंग महसूस हो, लेकिन इससे एसी के कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। हर 1°C तापमान कम करने पर बिजली की खपत लगभग 6% तक बढ़ जाती है।

अगर आप एसी को 24°C पर चलाते हैं, तो आप कुल बिजली खपत में लगभग 30% की बचत कर सकते हैं। खासकर इन्वर्टर एसी इस तापमान रेंज में ज्यादा कुशलता से काम करते हैं।

पर्यावरण पर प्रभाव

सी में इस्तेमाल होने वाले रेफ्रिजरेंट्स अगर सही ढंग से मैनेज न किए जाएं, तो वे ग्लोबल वॉर्मिंग में योगदान दे सकते हैं। ऐसे में लाखों लोग अपने एसी का टेंपरेटर 24°C पर सेट कर दें, तो इससे कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी लाई जा सकती है।

एसी की एफिसिएंसी बढ़ाने के कुछ आसान टिप्स

  • सीलिंग फैन का उपयोग करें इससे हवा का संचार बेहतर होता है।
  • दरवाजे और खिड़कियां बंद रखे क्योंकि कमरे को पूरी तरह से बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए।
  • एसी फिल्टर की सफाई करें क्योंकि नियमित सफाई से एसी की कूलिंग क्षमता और पावर एफिसिएंसी बनी रहती है।
  • रात में 'स्लीप मोड' या 'पावर सेविंग मोड' का इस्तेमाल बिजली बचाता है।

एसी का तापमान 24-26°C पर सेट करना सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य, बजट और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लिया गया वैज्ञानिक निर्णय है। अगली बार जब आप एसी का रिमोट उठाएं, तो 24°C सेट करने की आदत डालें, यह ठंडक के साथ-साथ समझदारी की भी पहचान है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Why is 24-26°C temperature ideal for AC? What is the scientific reason behind this?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X