Home
Gadgets

Wireless vs Wired Mouse: कौन सा डिवाइस होगा आपकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट, जानें अंतर

Wireless vs Wired Mouse: माउस का इस्तेमाल आजकल हर किसी के द्वारा किया जाता है, क्योंकि ये डिवाइस हमारे काम को आसान बनाने में मदद करता है। लेकिन जब भी आप माउस खरीदने जाते होंगे, उस वक्त आपके मन में एक सवाल जरूर उठता होगा कि आपको कौन-सा माउस खरीदना चाहिए, वायरलेस और वायर्ड?

अधिकतर लोग वायरलेस माउस खरीदना ज्यादा पसंद करते है। इसके पीछे का कारण यह है कि वायरलेस माउस को आसानी से कैरी किया जा सकता है, इसमें वायर का झंझट नहीं रहता है और ये हल्का भी होता है। लेकिन आज के हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन सा माउस अधिक फायदेमंद हैं। चलिए वायरलेस और वायर्ड माउस से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते हैं।

Wireless vs Wired Mouse: जानें आपके लिए कौन-सा सही?

वायरलेस और वायर्ड माउस में अंतर

वायरलेस माउस वायर्ड माउस की तुलना में थोड़ा धीमा (स्लो) होता है। इस बात को वो लोग आसानी से समझ सकते हैं, जो कि गेमिंग करते हैं। वायरलेस माउस का रिस्पॉन्स टाइम वायर्ड माउस के मुकाबले स्लो होता है, जिसकी वजह से गेम खेलने में परेशानी आती है। इसलिए अधिकतर गेमर्स वायर्ड माउस खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी गेम खेलने के शौकीन हैं, तो आपके लिए वायर्ड माउस अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

वायरलेस माउस का इस्तेमाल आप कहीं से भी कर सकते हैं। जी हां, एक सीमित रेंज के अंदर आप लैपटॉप और डेस्कटॉप को वायरलेस डिवाइस के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें तार की भी दिक्कत नहीं होती है। जबकि, वायर्ड माउस के साथ ये सब संभव नहीं है। वायर्ड माउस के साथ आपको अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप से चिपक के बैठना होता है।

वायरलेस माउस को ऑपरेट करने के लिए बैटरी की आवश्यकता होती है, जबकि वायर्ड माउस को बिना बैटरी के यूज नहीं किया जा सकता है।

वायर्ड माउस केबल के माध्यम से कम्प्यूटर से कनेक्ट होता है, जिसे यूएसबी पोर्ट में लगाना पड़ता है। जबकि वायरलेस माउस को बिना केबल के कम्प्यूटर से कनेक्ट करना होता है, इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ या रेडियो फ्रीकेंव्सी का इस्तेमाल होता है।

आपके लिए कौन सा है परफेक्ट ?

आपके लिए वायरलेस और वायर्ड में से कौन सा माउस बेस्ट होगा, ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप गेमिंग करते हैं या फिर एडिटिंग तो आपको वायर्ड का ही चुनाव करना चाहिए। लेकिन जो लोग अधिक कम्फर्ट चाहते हैं और तारों से मुक्त रहना चाहते हैं, तो आपके लिए वायरलेस माउस सही विकल्प बन सकता है।

वहीं, लोगों को कम कीमत में माउस खरीदना हैं, तो उनके लिए वायर्ड माउस खरीदना सही विकल्प होगा, क्योंकि वायर्ड माउस की कीमत वायरलेस माउस की कीमत से कम होती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Whenever you go to buy a mouse, a question must arise in your mind that which mouse should you buy, wireless or wired? Let us know about the advantages and disadvantages of wireless and wired mouse.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X