Home
Gadgets

Ambrane PowerHub 300 की मदद से एक बार में चार्ज कर पाएंगे कई गैजेट्स, जानें इसकी कीमत

इलेक्ट्रॉनिक्क प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Ambrane ने 90,000mAh कैपिसिटी के साथ PowerHub 300 पॉवरस्टेशन जेनरेटर को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को एक बार चार्ज करने के बाद इससे कई गैजेट्स को चार्ज किया जा सकता है। Ambrane PowerHub 300 की मदद से इमरजेंसी में छोटे फ्रिज से लेकर स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट वगैरह चार्ज किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी अधिक जानकारी के बारे में।

Ambrane PowerHub 300 बैटरी लाइफ: Ambrane का यह पॉवरहब जेनरेटर एक बार की चार्जिंग में ही आपके कई सारे गैजेट्स को 0 से 100% तक चार्ज करने का दावा करता है। पोर्टेबिलिटी के लिहाज से भी इसमें कोई समस्या नहीं आएगी। इस पॉवरहब का वजन 2.6KG है, इसमें पोर्टेबल चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

Ambrane PowerHub 300 हुआ लान्च, जानें कीमत

इस पॉवरहब में 300 वॉट आउटपुट, LED/SOS टॉर्च और 8 पॉवरफुल आउटपुट है, यह पोर्टेबल चार्जिंग में एक पॉवरहाउस है, जो कि रिलायबिलिटी के लिए 800 प्लस से अधिक लाइफसायकिल्स का दावा करता है।

Ambrane PowerHub 300 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स: इसमें मौजूद फीचर्स की बात की जाए तो इस पॉवरहाउस में AC, USB A, DC और Type C पोर्ट की सुविधा दी गई है। इसकी लार्ज बैटरी कैपिसिटी सिंगल चार्ज में 8 डिवाइस को एक बार में चार्ज करने की क्षमता रखती है। यह डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। सेफ्टी के लिए इसे शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, टेंपरेचर रेजिस्टेंस मिला हुआ है।

Ambrane PowerHub 300 कीमत: Ambrane PowerHub 300 को 21,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे आप कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा अमेजन इंडिया से भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस पॉवरहाउस पर कंपनी एक साल की वारंटी भी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
With the help of Ambrane PowerHub 300, you will be able to charge many gadgets at once, know its price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X