World Father's Day 2024: अगर आप भी अपने पिता की हेल्थ के लिए रहते हैं परेशान, गिफ्ट में दें ये हेल्थ गैजेट्स
World Father's Day 2024: हम हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाते हैं। इसके पीछे की वजह दुनिया भर के बच्चों के जीवन में एक पिता का क्या महत्व होता है और उनके बलिदान को समझने के लिए मनाया जाता है।
वैसे तो हर बच्चे को पता होता है कि उसके जीवन में एक पिता की मुख्य भूमिका होती है, जिनके बिना जीवन की कल्पना करना सरल नहीं होता है। बता दें कि दुनिया में सबसे पहले Father's Day वेस्ट वर्जीनिया के फेयरामेंट में 19 जून 1910 को मनाया गया था, तब से लेकर आज तक जून के तीसरे रविवार को Father's Day मनाने का चलन है।

ऐसे में अगर आप अपने पिता को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं और उन्हें दिखाना चाहते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट लेकर आए हैं। ये गिफ्ट्स आपके पापा के बहुत काम आ सकते हैं। वहीं अगर आपको अपने पिता की हेल्थ को लेकर चिंता होती है, तो फिर आपके लिए ये गिफ्ट्स एक वरदान के समान नजर आएंगे।
अपने पिता के गिफ्ट में दें ये हेल्थ गैजेट्स
ब्लड प्रेशर मॉनिटर: Father's Day पर आप अपने पिता को ब्लड प्रेशर (BP) मॉनिटर गिफ्ट में दे सकते हैं। आपके पिता की उम्र चाहे कितनी भी हो, ये एक बेस्ट हेल्थ गैजेट हो सकता है। इसे गिफ्ट करने से आपको अपने पिता को बार-बार हॉस्पीटल के चक्कर लगाने में मदद मिल सकेगी। वहीं ये गैजेट बजट फ्रेंड्ली भी है, इसे आप 2000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

हार्ट रेट मॉनिटर: अगर आप हमेशा अपने पिता की हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं, तो यह गिफ्ट आपके बेहद ही काम आ सकता है। इस गैजेट की मदद से आप हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल, कैलोरी बर्न के बारे में अपडेट लें सकते हैं।
पैनिक बटन: इस लिस्ट में तीसरा ऑप्शन पैनिक बटन का है। अगर आपके पिता ठीक से चल नहीं पाते हैं और काम के वक्त आप उनके पास आ नहीं सकते हैं, तो यह गिफ्ट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन होगा। ऐसे में आपके पिता जहां भी होंगे, इमरजेंसी में वो आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को इस गैजेट की मदद से बुला सकते हैं। इस गैजेट की ऑनलाइन कीमत 1 हजार रुपये से लेकर 2 हजार तक है।
पिल्स डिस्पेंसर: अगर आपके पिता अधिक बीमार रहते हैं और उन्हें टाइम टू टाइम दवाई खाना होती है। लेकिन वे समय पर दवाई लेना भूल जाते हैं, तो पिल्स डिस्पेंसर की मदद से आप अलग-अलग तरह की दवाई की सेटिंग्स कर सकते हैं और अपने पिता को टाइम टू टाइम दवाई दे सकते हैं।
फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच: Father's Day गिफ्ट के लिए फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये दोनों आपके पिता की हेल्थ से जुड़ी हर एक्टिविटी पर नजर रखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications






