लो आ गई दुनिया की पहली स्मार्टडेस्क, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
अगर आप काम करते-करते थक गए हैं, तो स्मार्ट डेस्क आपको ब्रेक लेने के लिए कहेगी और आपकी आदतों और बैठने के तरीके को पहचानेगी।
टेक्नॉलोजी तेजी से आगे बढ़ रही है और रोज नए अविष्कार इंसान को हैरान कर रहे हैं। आपकी हैरानी और बढ़ाने आ चुकी है दुनिया की पहली स्मार्टडेस्क। इस डेस्क कोई साधारण डेस्क या टेबल नहीं है, बल्कि इसे आप अपना पर्सनल केयरटेकर कह सकते हैं। दरअसल ये डेस्क आपके मुताबिक एडजस्ट होगी और आपकी सेहत का भी पूरा पूरा ख्याल रखेगी। नीचे की स्लाईड में जानिए इसके फीचर्स।

केयरटेकर डेस्क-
ये डेस्क उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जो घंटों टेबल चेयर का सहारा लेकर बैठते हैं और अपना काम निबटाते हैं। ऐसे में घंटों लगातार बैठे रहने पर ये स्मार्ट डेस्क आपसे ब्रेक लेने के लिए कहेगी। इसके अलावा ये डेस्क आपको काम से जुड़ी सलाह भी देगी।
बैठने का तरीका पहचानेगी-
इस स्मार्टडेस्क की खासियत होगी कि ये आपकी आदतों और बैठने के तरीके को पहचानेगी और अगर आप कंफर्ट होकर नहीं बैठे होंगे तो आपको टोकेगी भी।
हाइट के हिसाब से एडजस्ट होगी-
ये डेस्क आपके हाइट के हिसाब से एडजस्ट हो सकेगी। अगर आप बैठे हुए काम करके थक चुके हैं, तो इस डेस्क के साथ आप खड़े होकर भी काम कर सकेंगे।
अलार्म के साथ करेगी अलर्ट-
इस स्मार्टडेस्क में ढ़ेर सारे सेंसर्स मौजूद हैं, जो आपकी सभी आदतों पर निगाह बनाए रखेंगे। अगर आप लगातार बैठे हैं, तो ये डेस्क आपको कुछ देर का ब्रेक लेने के लिए कहेगी। अगर आपने ब्रेक नहीं लिया तो डेस्क वाइब्रेट होना शुरू कर देगी और तब तक वाइब्रेट होती रहेगी, जब तक आप इस डेस्क को छोड़ नहीं देंगे।
सेंसर्स रिकॉर्ड करेंगे वर्क-
ये स्मार्टडेस्क सेंसर की मदद से ह्यूमन नेचर और हैबिट को पहचानती है। इसमें मौजूद सेंसर्स आपके माउस क्लिक्स और की स्ट्रोक्स की भी निगरानी करेंगे। ऐसे में आप कितना काम कर रहे हैं और कितना टाइम पास आपकी इस डेस्क को सब पता होगा।
काम से जुड़ी सलाह देगी-
टेक्सास ए ऐंड एम यूनिवर्सिटी में अगनॉमिक्स के डायरेक्टर का कहना है कि ये डेस्क आपके काम को बेहतर करने से जुड़ी सलाह भी देगी। डेस्क में 120 सेंसर्स लगाए गए हैं, जो इसके यूजर्स की एक-एक हरकत रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं।


Click it and Unblock the Notifications