Xiaomi ने भारत में 360 Home Security Camera 2K किया लॉन्च, महज इतनी है कीमत
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया होम सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने Xiaomi 360 Home Security Camera 2K के नाम से पेश किया है। इस लेटेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरे में ग्राहकों को 3 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसमें f/1.6 अपर्चर दिया गया है। बता दें, यह कैमरा फुलएचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही 2K क्वालिटी में भी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। यह कंपनी का भारत में तीसरा हो सिक्योरिटी कैमरा है, इससे पहले ब्रांड ने देश में दो कैमरे उपलब्ध कराए हैं। तो आइए शाओमी 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2K की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 360 Home Security Camera 2K की भारत में कीमत
Xiaomi 360 Home Security Camera 2K की भारत में कीमत कंपनी ने 4,000 रुपये से भी कम तय किया है। कस्टमर्स इस कैमरे को महज 3,299 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। जो बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिशियली वेबसाइट उपलब्ध है।
Xiaomi 360 Home Security Camera 2K फीचर्स
शाओमी ने अपने 360 Home Security Camera 2K में 3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जो FHD वीडियो 1920 x 1080 पिक्सल के साथ 2K वीडियो 2304 x 1296 पिक्सल रेजॉल्यूशन में रिकॉर्ड कर सकता है। आप इसके नाम से ही समझ गए होंगे कि, यह वीडियो को 360 डिग्री में रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसमें 360 डिग्री के साथ 108 डिग्री व्यूइंग एंगल भी दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि, इस कैमरे में कोई ब्लाइंड स्पॉट नहीं है।
बता दें, शाओमी का ये होम सिक्योरिटी कैमरा ओवरएक्सपोज और अंडरएक्सपोज सीन में भी हाई क्वालिटी वीडियो कैप्चर कर सकता है। इस कैमरे को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और डेस्कटॉप के जरिए इजली मॉनिटर भी किया जा सकता है। डिवाइस में टू-वे वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह 256GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आ रहा है। रात के वक्त यह IR लाइट एक्टिवेट कर लेता है, जिससे इसके आस-पास के एरिया में ज्यादा लाइट उपलब्ध हो जाती है। जिससे क्लियर वीडियो कैप्चर हो सकती है।
इसके साथ में स्क्रू एक्सेसरी भी आ रही है, जिससे इसे सीलिंग या फिर दीवार पर माउंट किया जा सकता है। यह लेटेस्ट कैमरा ह्यूमन ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके लिए कंपनी ने इसमें AI ह्यूमन डिटेक्शन दिया है। इस कैमरे से लो लाइट में भी कलर फुटेज रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








