भारतीय मार्केट को मिला Xiaomi Air Fryer 6L, क्विक रेसिपी के साथ मिलेगा टेम्परेचर कंट्रोल का ऑप्शन
Xiaomi ने भारत में अपना Air Fryer लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस Air Fryer को 6 लीटर की कैपिसिटी के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने 3.5 लीटर की कैपिसिटी वाला Air Fryer लॉन्च किया था। अब कंपनी ने कैपिसिटी में बदलाव कर नया Air Fryer पेश किया है।
बता दें कि नए मॉडल में आपको सिर्फ ज्यादा कैपिसिटी ही नहीं मिलेगी, बल्कि नया टच कंट्रोल पैनल भी मिलेगा। इसमें 6 प्री सेट क्विक रेसिपी के साथ टेम्परेचर कंट्रोल और टाइमर ऑप्शन भी मिल रहा है। साथ ही कई सारे बेहतरीन फीचर्स भी इसमें जोड़े गए है।

Xiaomi Air Fryer 6Lकी खासियत
Xiaomi Air Fryer 6L में 1500 वॉट की हीटिंग पावर मिलती है। इसका इस्तेमाल करके आप कम समय में कई चीजों को पका सकते हैं। इसमें आपको 40 डिग्री सेल्सियस से 200 डिग्री सेल्सियस का एडजस्टेबल टेम्परेचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसे आप 24 घंटे तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं और इसका वजन लगभग 5 किलोग्राम है।
24 घंटे तक कर सकेंगे कुकिंग शेड्यूल
कम टेम्परेचर होने पर ऑटोमेटिक ही रोटेटिंग स्पीड कम हो जाती है। यूजर्स 24 घंटे के लिए कुकिंग को शेड्यूल कर सकते हैं। इसमें कई प्री-सेट क्विक रेसिपी के ऑप्शन भी आपको मिल सकेंगे। इसके साथ Xiaomi Air Fryer में शेक रिमाइंडर फंक्शन भी मिलेगा, जो यूजर्स को रिमाइंड कराएगा कि आपको खाने को शेक करना है।
कैपिसिटी भी कर सकते हैं एडजस्ट
बता दें कि इसकी कैपिसिटी भी एडजस्ट की जा सकेगी। इसे आप 6 लीटर और 3 लीटर के एडजेस्टबल कैपिसिटी ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें कुकिंग करते समय बास्केट को बाहर निकालकर खाने का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इसकी फ्राइंग बास्केट में डुअल लेयर PTFE नॉन स्टिक कोटिंग मिलती है।
Xiaomi Air Fryer की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Air Fryer को आप 6,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर खरीद सकते हैं। इसकी सेल 21 जून से शुरू होगी, जिसे आप MI.com से खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। वहीं अगर आप इसे ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदते हैं, तो इस पर आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च ऑफर है।


Click it and Unblock the Notifications








