ग्लोबल लॉन्च से पहले Xiaomi Buds 4, Watch S1 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लीक

Xiaomi: चीनी स्मार्टफोन Xiaomi इस महीने के लास्ट में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में ग्लोबल लेवल पर Xiaomi Buds 4 और Watch S1 Pro को लॉन्च करेगी। हालांकि, लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। टिपस्टर स्नूपीटेक ने ट्विटर पर इसके बारे में ऑनलाइन जानकारी दी है। दोनों प्रोडक्टो को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है। आइए Xiaomi Buds 4 , Watch S1 Pro की ग्लोबल कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
Xiaomi बड्स 4 की कीमत और कलर
टिप्स्टर के मुताबिक, Xiaomi Buds 4 की ग्लोबल लॉन्च की कीमत € 59 (यानी लगभग 5,233 रुपये) होगी और यह तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट शामिल है । हालाँकि, चीन में, बड्स 4 को RMB 699 (लगभग 8,456 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जिसमें साल्ट लेक व्हाइट, फील्ड ग्रीन कलर्स और मून शैडो कलर शामिल किया गया हैं।

Xiaomi Buds 4 इंटेलिजेंट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर
चीन लॉन्च के दौरान, कंपनी ने खुलासा किया कि बड्स एक ग्राफीन-डुअल मैग्नेटिक डायनेमिक ड्राइवर के साथ-साथ एक इंटेलिजेंट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर, ट्रांसपेरेंसी मोड और 360-डिग्री ऑडियो के साथ आएगा।
Xiaomi Watch S1 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन
चीन के बाद, Xiaomi Watch S1 Pro MWC के लिए अपना रास्ता बना रहा है। इस दौरान टिपस्टर ने कहा है कि Xiaomi Watch S1 Pro की ग्लोबल कीमत € 299 (लगभग 26,500 रुपये) होगी। स्मार्टवॉच 480 x 480 रिजॉल्यूशन के साथ 1.47 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगी ।
Xiaomi Watch S1 Pro की बैटरी और फीचर
बैटरी की बात करें तो, Xiaomi Watch S1 Pro में 500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 14 दिनों तक चार्ज प्रोवाइट करेगी। वॉच वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह हार्ट रेट , SPO2, निगरानी के लिए सपोर्ट की पेशकश करेगा, और जल प्रतिरोध के लिए 5ATM रेटिंग के साथ आएगा। टिपस्टर ने बताया कि यह घड़ी आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस के साथ सपोर्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








