Home
Gadgets

Xiaomi ने CyberDog नाम से लॉन्च किया अपना पहला रोबोट

चीन की लोकप्रिय मोबाइल कंपनी Xiaomi ने एक रोबोट पेश किया है और इसे साइबरडॉग (CyberDog) का नाम दिया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें, तो शाओमी की साइबरडॉग का बड़े पैमाने पर प्रॉडक्शन करने की कोई तत्काल योजना नहीं है और यह शुरू में 9,999 युआन की कीमत पर "शाओमी के फैंस, इंजीनियरों और रोबोट उत्साही" के लिए सिर्फ 1000 यूनिट ही उपलब्ध कराएगी।

Xiaomi ने CyberDog नाम से लॉन्च किया अपना पहला रोबोट

Xiaomi ने लॉन्च किया रोबोट

शाओमी का यह साइबरडॉग रोबोट जो बहुत सारे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर फ़ैसिलिटी से साथ आता है। हालांकि अभी तक चीनी कंपनी Xiaomi ने इस बात के बारे में बताया नहीं कि रोबोटिक डॉग को लॉन्च करने के पीछे उद्देश्य क्या है और इससे क्या होगा। यह रोबोट शुरुआती 1000 यूजर्स के लिए ही है जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 1.15 लाख रुपये है।

क्या है Xiaomi के CyberDog रोबोट में फीचर्स

वहीं बता दें कि शाओमी का यह रोबोट कई सारे फीचर्स के साथ आता है। बताया गया है कि यह वॉयस कमांड को फॉलो करता है, और साथ ही आपके आस-पास के चीजों को फॉलो करता है और कुत्ते की तरह व्यवहार भी करता है। हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं है कि यह कुत्ते की तरह भौंकेगा या नहीं। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह आपको काटेगा नहीं और आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह एक उत्कृष्ट रक्षक डॉग होगा जिसे भोजन या नींद की भी आवश्यकता नहीं होगी।

क्या है Xiaomi के CyberDog रोबोट की कीमत

यदि हम Xiaomi के CyberDog रोबोट की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत करीब 9,999 युआन है और भारतीय मुद्रा के अनुसार इसकी कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये है। हालांकि अभी इसके 1000 यूनिट्स ही उपलब्ध कराये जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
China's popular mobile company Xiaomi has introduced a robot and it has been named as CyberDog.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X