Xiaomi Pad 5 की कीमत में भारी कटौती, इतनी कम कीमत लाएं घर, जानें नई कीमत और ऑफर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 के लॉन्च से पहले ही पुराने मॉडल Xiaomi Pad 5 Android टैबलेट की कीमत में कटौती कर दी है। जिसके बाद अब इस टैबलेट को कंपनी इसकी प्राइज से कम कीमत में ग्राहकों को खरीदने का मौका दे रही है। Xiaomi Pad 5 टैबलेट दो वेरिएंट के साथ आता है। जिसके दोनों वेरियंट की कीमतों में कंपनी ने कटौती की है। तो आइए आपको आगे इस टैबलेट की नई कीमत के साथ इसपर मिल रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Xiaomi Pad 5 की नई कीमत
Xiaomi Pad 5 के 128GB वेरियंट की कीमत कंपनी ने 26,999 रुपये और 256GB की वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये तय की थी। 128GB वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत 25,999 रुपये हो गई है। वहीं 256GB वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये तक की कटौती की गई है। जिसके बाद इस वेरियंट की कीमत 28,499 रुपये तय की गई है। इन दोनों वेरियंट को ग्राहक छूट के साथ लॉन्च प्राइज से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको Xiaomi के इन टैबलेट पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस Android टैबलेट को ग्राहक Cosmic Grey कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं।

Xiaomi Pad 5 की स्पेसिफिकेशन्स
इस टैबलेट में यूजर्स को 13MP का मेन कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसको पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 8720 mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। Xiaomi Pad 5 Xiaomi के साथ यूजर्स को एक स्मार्ट पेन भी मिल रहा है। वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो आपको Xiaomi Pad 5 में 11 इंच का WQXGA डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है, जो डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आ रहा है। यह एंड्रॉइड टैबलेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम से लैस है। इस टैबलेट में यूजर्स को 128GB और 256GB दो स्टोरेज ऑप्शन दिया जा रहा है। जिसे ग्राहक अपनी आवश्यकतानुसार ले सकते हैं। Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले, Xiaomi Pad 5 को कंपनी के अपने MIUI फॉर पैड के साथ कस्टमाइज किया गया है, जो यूजर्स को शानदार एक्सपिरियंस देगा।


Click it and Unblock the Notifications








