Home
Gadgets

50MP कैमरे वाला शाओमी ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia Glasses, मिलते हैं ये फीचर्स

वर्तमान में AR टेक्नोलॉजी (ऑगमेंटेड रियलिटी) काफी तेजी से बढ़ रही है। Google, Apple और Facebook सहित कई बड़े ब्रांडों ने इस सेगमेंट में निवेश करना शुरू कर दिया है। Google ने हाल ही में अपने AR ग्लास का पब्लिक टेस्टिंग शुरू की है। और अब, चीनी की टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi ने भी अपने Xiaomi Mijia Glasses Camera AR कैमरा फीचर्स के साथ पेश करते हुए इस सेगमेंट में कदम रख दिया है। शाओमी का यह AR ग्लास जो 15x हाइब्रिड ज़ूम और एक डेडिकेटेड स्नैपड्रैगन 8 प्रोसेसर के साथ आता है। तो आइये इस Xiaomi Mijia Glasses Camera पर एक नजर डालते हैं।

50MP कैमरे वाला शाओमी ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia Glasses

Xiaomi Mijia Glasses Camera हुआ लॉन्च

शाओमी ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi Mijia Glass को कैमरा के साथ पेश किया है। और इसे Xiaomi के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Youpin पर लिस्ट किया गया है।

Xiaomi Mijia Glasses Camera की अनुमानित कीमत

कीमत की बात करें, तो Xiaomi Mijia Glasses की कीमत CNY 2,699 यानी लगभग 31,500 रुपये है। हालांकि इसको क्राउडफंडिंग अवधि के लिए इस AR ग्लास को CNY 2,499 यानी लगभग 29,200 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हालांकि कीमत अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है।

AR ग्लास का डिज़ाइन वैसा ही है जैसा हमने पहले देखा है। इसके किनारों पर कैमरे लगे हैं और यह कई लेंसों से लैस है। भले ही शाओमी मिजिया ग्लास फ़ोटोज़ में काफी भारी दिखता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि डिवाइस का वजन केवल 100 ग्राम है, जो कि बहुत अच्छा है।

Xiaomi Mijia Glasses Camera के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

एआर ग्लास के कैमरा स्पेक्स काफी शानदार हैं, यह 50-मेगापिक्सल के क्वाड बायर फोर-इन-वन वाइड-एंगल कैमरा और 8-मेगापिक्सल के पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा के साथ स्प्लिट OIS ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि मिजिया कैमरा ग्लास ( Xiaomi Mijia Camera Glass) 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 15x हाइब्रिड ज़ूम के फीचर के साथ आता है।

50MP कैमरे वाला शाओमी ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia Glasses

Xiaomi Mijia Glasses Camera को मिजिया ऐप के जरिए फोन से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। कनेक्ट करके यूजर्स ग्लास से स्मार्टफोन फोटो ट्रांसफर कर सकते हैं।

Xiaomi ने मिजिया ग्लास कैमरा को स्नैपड्रैगन 8-कोर कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के साथ 3GB RAM, 32GB स्टोरेज और ISP के साथ पेश किया है ताकि यह एक बेहतरीन AR एक्सपीरियंस प्रदान कर सके।

शाओमी मिजिया ग्लासेस कैमरा में एक माइक्रो OLED डिस्प्ले + फ्री-फॉर्म ऑप्टिकल प्रिज्म का कॉम्बिनेशन है। इसका लाइट एफिसिएन्सी रेशियो 60% है और इसने जर्मन रीनलैंड हार्डवेयर लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी पास किया है। हालांकि यह स्मार्ट ग्लास भारत में कब एंट्री करेगा और उसकी कीमत क्या रखी जाएगी इसके बारे में कोई आधिकारिक खबर नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Launched AR Xiaomi Mijia Glasses Camera With 50MP Lens
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X