Xiaomi ने अब लॉन्च किया एक नया "स्मार्ट स्वीपर"
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी अपने बेस्ट स्मार्टफोन के अलावा बाकी बेस्ट डिवाइस के लिए जाना जाता है। कंपनी अपने यूजर्स की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट्स बाजार में लॉन्च करता रहता है। बता दें, कंपनी अपने लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी काफी काम कर रही है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में मदद करते हैं।

बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपना एयर कंडिशनर पेश किया है। इसी के साथ अब कंपनी ने अपनी होम क्लीनिंग टेक्नोलॉजी में नए प्रॉडक्ट्स को पेश किया है। कंपनी ने अपना Mi Wireless Handheld Sweeper लॉन्च किया है, जो एक तरह का झाड़ू है। इस प्रोडक्ट को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 99 युआन में उपलब्ध करा दिया गया है।
भारतीय रुपये में यह कीमत 1,000 रुपये के आसपास होती है। बता दें, कंपनी पहले भी ऐसे कई प्रोडक्ट्स लॉन्च कर चुकी है। कुछ समय पहले शाओमी ने vacuum cleaners के कई मॉडल को पेश कर चुकी है। उसी के साथ Deerma Spray Mop भी इस कैटेगरी में आता है।
Mi Wireless Handheld Sweeper
शाओमी क नए Mi Wireless Handheld Sweeper की बात करें तो कंपनी ने इसे डबल ब्रश डिजाइन के साथ लॉन्च किया है, जो तेजी से सफाई करने में सक्षम है। यह प्रोडक्ट घर, ऑफिस की सफाई के लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। हालांकि इस प्रोडक्ट को समय समय पर चार्ज करना पड़ता है। बैटरी की बात करें तो Wireless Handheld Sweeper 2,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है।
कंपनी ने दावा किया है कि एक बार बैटरी को फुल चार्ज करने पर यह लगातार दो घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है। बता दें, Sweeper के अहम ब्रश की स्पीड 1300r/min है। वहीं, Wireless Handheld Sweeper को किसी भी डायरेक्शन में आसानी से रोटेट किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








