Home
Gadgets

Xiaomi ने स्मार्ट टीवी , एयर प्यूरीफायर के साथ इन प्रोडक्ट्स को देश में किया लॉन्च, यहां जानें फीचर और कीमत

Xiaomi ने स्मार्ट एयर प्यूरीफायर के साथ इन प्रोडक्ट्स को देश में किया

Xiaomi कंपनी ने अपने शाओमी स्मार्टर लाइविंग 2023 इवेंट के माध्यम से गुरुवार को कई होम प्रोडक्ट्स को देश में लॉन्च किया है। इसमें स्मार्ट टीवी, रोबोट वैक्यूम मॉप, स्मार्ट एयर प्यूरिफायर और ट्रिमर शामिल हैं। इस दौरान कंपनी ने बताया कि, इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज को X Pro Series का नाम दिया गया है। इवेंट में लॉन्च किए गए Xiaomi की यह सभी स्मार्ट टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर भी काम करेंगे।

शाओमी स्मार्ट टीवी एक्स प्रो की कीमत

कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से सभी टीवी की कीमत रखी है। शाओमी स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज की शुरुआती कीमत 31,499 रुपये रखी गई है। इस सीरीज में आपको 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच का स्क्रीन साइज का ऑप्शन भी मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं 43 इंच की स्मार्ट टीवी की जिसकी कीमत कंपनी ने 32,999 रुपये रखा है जो आपको 31,499 रुपये में मिल सकता है। इसके बाद नंबर आता है 50 इंच की स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी का जिसकी कीमत कंपनी द्वारा 41,999 रुपये रखा गया है, इसे आप छूट के साथ 39,999 रुपये में ले सकते हैं। सबसे आखिरी में बात करते हैं 55 इंच की स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी की जिसकी कीमत कंपनी द्वारा 47,999 रुपये रखा गया है लेकिन यह आपको छूट के साथ 45,999 रुपये में मिल जाएगा।

Xiaomi ने स्मार्ट एयर प्यूरीफायर के साथ इन प्रोडक्ट्स को देश में किया

शाओमी स्मार्ट एयर प्यूरीफायर की कीमत

कंपनी ने इस इवेंट में स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और शाओमी स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4 लाइट अपने दो नए एयर प्यूरिफायर को भी लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि दोनों स्मार्ट एयर प्यूरीफायर ट्रिपल-लेयर फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी से लैस हैं। जिसमें 360-डिग्री फिल्टरेशन और ट्रू HEPA फिल्टर दिया गया है। खास बात यह है कि, इस नए स्मार्ट एयर प्यूरीफायर में OLED डिस्प्ले दिया गया है जो टच को भी सपोर्ट करते हैं। नए Xiaomi स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4 की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं स्मार्ट एयर प्यूरिफायर 4 लाइट की कीमत 9,499 रुपये रखा गया है। इस एयर प्यूरीफायर की सेलिंग आगामी 20 अप्रैल से mi.com शुरू की जा रही है। इसी के साथ 23 अप्रैल से ये आपको Amazone india और flipkart पर भी उपलब्ध हो जाएंगे

शाओमी रोबोट वैक्यूम मॉप की कीमत

शाओमी ने नए रोबोट वैक्यूम मॉप की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखा है। जिसे आप ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट कर 1,000 की स्पेशल छूट के साथ ले सकते हैं। इस रोबोट वैक्यूम मॉप की बिक्री 25 अप्रैल से mi.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो होने जा रहा है। इसी के साथ यह आपको 28 अप्रैल से Amazone पर भी मिलने लगेगा।

Xiaomi ने स्मार्ट एयर प्यूरीफायर के साथ इन प्रोडक्ट्स को देश में किया

शाओमी ग्रूमिंग किट की कीमत

कंपनी ने Xiaomi Trimmer की शुरूआती कीमत 1099 रुपये रखा है। वहीं आप ग्रूमिंग किट को 1699 रुपये ले सकते हैं। यह दोनों प्रॉडक्ट्स की बिक्री flipkart और Amazone सहित दूसरे प्लैटफॉर्म पर 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company has launched several home products in the india on Thursday through its Xiaomi Smarter Living 2023 event. This includes smart TVs, robot vacuum mops, smart air purifiers and trimmers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X