Xiaomi X Pro QLED TV सीरीज भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स और शानदार ऑफर के साथ सेल 16 अप्रैल से
Xiaomi India ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्ट टीवी रेंज X Pro QLED TV Series लॉन्च कर दी है। इस नई सीरीज के तहत कंपनी ने तीन मॉडल 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच पेश किए हैं।
ये सभी टीवी भारतीय घरों के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं और होम थिएटर जैसा सिनेमाई एक्सपीरियंस देने का वादा करते हैं। आइए जानते हैं सीरीज की कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में।

दमदार पिक्चर और साउंड क्वालिटी
X Pro सीरीज में Dolby Vision Filmmaker Mode दिया गया है, जो कंटेंट को फिल्ममेकर के विजन के मुताबिक असली रंग, फ्रेम रेट और शार्पनेस के साथ दिखाता है। इसके अलावा, टीवी में शाओमी साउंड टेक्नोलॉजी है जिसमें 34W स्पीकर्स, DTS:X, DTS Virtual:X और Dolby Audio का सपोर्ट शामिल है। यह सेटअप यूजर्स को क्रिस्टल-क्लियर डायलॉग्स और डीप बेस वाला बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देता है।
स्मार्ट फीचर्स से लैस
Xiaomi X Pro सीरीज में PatchWall और Xiaomi TV+ जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिनमें लाइव चैनल्स, स्मार्ट कंटेंट रेकमेंडेशन और किड-सेफ मोड शामिल है। टीवी में गूगल असिस्टेंट, एपल एयर प्ले 2, गूगल कास्ट और मिराकास्ट का सपोर्ट भी है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से आसानी से कंटेंट शेयर कर सकते हैं।
कंपनी ने इस सीरीज के साथ एक नया स्मार्ट रिमोट भी पेश किया है, जिसमें वॉइस कमांड और पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए क्विक एक्सेस बटन दिए गए हैं।

कीमत और ऑफर
शाओमी ने अपने नए QLED टीवी को कितनी कीमतों पर लॉन्च किया है आइए जानते हैं।
- 43 इंच मॉडल- 31,999 रुपये (HDFC कार्ड पर ऑफर प्राइस 29,999 रुपये)
- 55 इंच मॉडल- 44,999 रुपये (ऑफर प्राइस 42,999 रुपये)
- 65 इंच मॉडल- 64,999 रुपये (ऑफर प्राइस 61,999 रुपये)
सभी मॉडल्स की बिक्री 16 अप्रैल से शुरू होगी। ये टीवी कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। ग्राहकों के लिए No-Cost EMI और जीरो डाउन पेमेंट के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








