बच्चों के लिए Xiaomi ने पेश की स्मार्टवॉच, मिलेगा लोकेशन ट्रैकिंग, वीडियो कॉलिंग सपोर्ट, जानें कीमत व फीचर्स
Xiaomi ने बच्चों के लिए एक और नया स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। जिसे Xiaomi Mitu Kids Phone Watch 7a के नाम से मार्केट में पेश किया गया है। शाओमी की यह लेटेस्ट वॉच GPS ट्रैकिंग से लेकर वीडियो कॉलिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।
यानी कि, इस वॉच की मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों की सेफ्टी का भी ख्याल रख सकते हैं। इसके अलावा इसमें और भी कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता और फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, कंपनी इससे पहले भी किड्स के लिए कई स्मार्टवॉच वॉच पेश कर चुकी है। शाओमी की लाइनअप काफी लंबी है, जिसमें अब एक नया वॉच जोड़ा गया है।
फिलहाल Xiaomi Mitu Kids Phone Watch 7A को चीन में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे ग्राहक 399 युआन यानी (लगभग रुपये 4,600 रुपये) खरीद सकते हैं।

Xiaomi Mitu Kids Phone Watch 7A खासियत- शाओमी Mitu Kids Phone Watch 7A की खूबियों की बात की जाए तो इस स्मार्टवॉच में आपको 1.4 इंच TFT डिस्प्ले मिलता है। जिसके साथ 48 Mb रैम और 256 Mb इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। यह वॉच वाइड-एंगल 2-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा से भी लैस है।
इस वॉच को कंपनी ने बच्चों की सेफ्टी का ख्याल करते हुए डिजाइन किया है। इस वॉच में 9-लेयर सेफ्टी पोजिशनिंग सिस्टम दी गई है। जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, यह 4,000 से ज्यादा प्रमुख शॉपिंग सेंटरों और ट्रेन स्टेशनों को कवर करते हुए, सही इनडोर पोजिशनिंग को सुनिश्चित करते हुए AI-एन्हांस्ड लोकेशन ट्रैकिंग का यूज करने में सक्षम है।

सबसे खास बात यह वॉच 90 दिनों तक के लोकेशन हिस्ट्री को भी रिकॉर्ड रखती है। इसमें पैरेंट्स एक स्पेशल क्षेत्र को पहले से मार्क भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर बच्चे उस रेडियस से बाहर जाते हैं, तो वॉच अलर्ट भेजेगा। ऐसे ही किसी रूट को भी पहले से फिक्स किया जा सकता है। ऐसे में अगर बच्चा उस ट्रैवल रूट से डायवर्ट होता है, तो वॉच पैरेंट्स को अलर्ट आ जाएगा।
इसके साथ ही यह क्लीयर वीडियो कॉलिंग भी ऑफर करता है। ये वॉच 4G LTE सपोर्ट के साथ आती है। जिसे पावर देने के लिए इसमें 950mAh बैटरी शामिल की गई है, जो कंपनी के अनुसार लो-पावर चिप्स और एक ऑप्टिमाइज पावर-सेविंग एल्गोरिदम (2.0) के साथ लंबी बैटरी लाइफ ऑफर करती है।


Click it and Unblock the Notifications







