Home
Gadgets

Xiaomi ने वीडियो कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच की लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने वियरेबल सेगमेंट में बच्चों के लिए एक स्पेशल स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने MiTu Children's Phone Watch U1 Pro नाम दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। जो इससे पहले आपको दूसरे स्मार्टवॉच में नहीं देखने को मिले होंगे। इस वॉच को मसलन वीडियो कॉलिंग फीचर के साथ लाया गया है, जिसकी मदद से यूजर वीडियो कॉल भी कर सकता है। इसके अलावा इसे डिक्शनरी फीचर से भी लैस किया गया है, जिसकी मदद से सवालों के जवाब भी पाया जा सकता है। तो आइए आपको इस अनोखे स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

MiTu Children's Phone Watch U1 Pro की कीमत

Xiaomi MiTu children's watch U1 Pro की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 999 युआन यानि कि, लगभग 11,300 रुपये में पेश किया है। जिसे येलो कलर में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इस चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। इस वॉच की जल्द ही अन्य बाजारों में भी एंट्री हो सकती है।

Xiaomi ने वीडियो कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच की लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

MiTu Children's Phone Watch U1 Pro फीचर

शाओमी ने अपने इस न्यूली स्मार्टवॉच में शाओमी ने बिल्ट इन XiaoAI फीचर भी शामिल किया है, जिससे यह और ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करती है। इसके साथ ही इसमें WeChat, QQ जैसे ऐप्स का भी यूजर को सपोर्ट मिल रहा है। जिससे इस वॉच में सोशल मीडिया फीचर भी मिल रहा है। आपको बता दें, यह वॉच वीडियो और वॉयस कॉल दोनों को ही सपोर्ट करने में सक्षम है। साथ ही साथ इसमें AliPay पेमेंट सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह पेमेंट करने के भी काम में आ सकती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 950mAh बैटरी शामिल की गई है।

वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस वॉच को लेकर कंपनी का कहना है कि, यह 20 मीटर तक पानी में भी खराब नहीं होगी। इसके अलावा यह एनसाइक्लोपीडिया सपोर्ट के साथ आ रही है। जिसकी मदद से इस वॉच में सवालों के जवाब भी ढूंढे जा सकते हैं। इसके साथ ही डिक्शनरी सर्च भी किया जा सकता है। इतना ही नही इस स्मार्टवॉच में इंग्लिश और चीनी भाषाओं के लिए वॉयस ट्रांसलेशन फीचर भी शामिल किया गया है। सबसे खास बात इस स्मार्टवॉच में 4 जीबी रैम मिल रही है। यह वॉच 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आ रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Xiaomi MiTu children's watch U1 Pro has been fixed at 999 Yuan i.e. approximately Rs 11,300. Which has been made available in yellow color. Currently it has been launched in the Chinese market. This watch may soon be entered in other markets also.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X