Home
Gadgets

Xiaomi ने लॉन्च किया Pad 6 और Pad 6 Pro टैबलेट, इतनी कम कीमत मिल रहा ये शानदार फीचर

Xiaomi ने लॉन्च किया Pad 6 और Pad 6 Pro टैबलेट

Xiaomi ने अपने दो नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 और Pad 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा यूजर्स को इस सीरीज के दोनों टैबलेट में 11 इंच का स्क्रीन मिल रहा है। इस नए टैबलेट में आपको कम कीमत में कई नए अपडेटेड फीचर मिल रहे हैंं। आइए आपको इसकी पूरी जानकारी डिटेल में बताते हैं।

ये हैं Xiaomi Pad 6 Series के फीचर्स

Xiaomi ने अपने दोनों टैबलेट में 11 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दे रहा है, जो 2880 x 1800 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इन दोनों डिवाइस में आपको 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसी के साथ 10 बिट कलर डेप्थ, डॉल्बी विजन और एचडीआर10 का भी सपोर्ट इन दोनों डिवाइस में कंपनी ने दी है। इसके अलावा यूजर्स की आंखों की सेफ्टी को देखते हुए इसमें TUV Rheinland सर्टिफाइड डिस्प्ले लगाया गया है।

इसके प्रोसेसर की बात की जाए तो Xiaomi Pad 6 में कंपनी अपने यूजर्स को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। साथ ही 8840mAh की बैटरी भी यूजर्स को मिल रहा है। अगर फास्ट चार्जिंग की बात करें तो इसमें 33 वॉट का फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि, मात्र 99 मिनट में इस टैब की बैटरी 0 से 100% तक चार्ज हो जाएगा।

Xiaomi ने लॉन्च किया Pad 6 और Pad 6 Pro टैबलेट

वहीं Xiaomi Pad 6 PRO में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस चिपसेट यूजर्स को मिल रहा है। साथ ही रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ ऑफ फील्ड कैमरा सेंसर मिलेगा। इसी के साथ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए कंपनी ने फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसमें 67 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यूजर्स को 8600mAh की बैटरी भी मिल रही है। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि, 62 मिनट में यह टैबलेट 0 से 100% तक चार्ज हो जाएगा। वहीं इसकी सिक्योरिटी की बात की जाए तो इसमें यूजर्स को फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Xiaomi Pad 6 Series की कीमत

Xiaomi Pad 6 के कीमत की बात करें तो 6 GB रैम और 128 GB वेरिएंट की कीमत 23,824 रुपये, 8 GB रैम/128 GB वेरिएंट की कीमत 25,016 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,400 रुपये तय किया गया है।

वहीं Xiaomi Pad 6 Pro के कीमत की बात करें तो 8 GB रैम/128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,783 रुपये, 8 GB रैम/256 GB वेरियंट की 33,359 रुपये, और 12GB/256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत लगभग 36,934 रुपये तय किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has launched its two new tablets Xiaomi Pad 6 and Pad 6 Pro. Users are getting 11-inch screen in both the tablets of this series by the company. In this new tablet, you are getting many new update features at a low price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X