Xiaomi Pad 6 की आज से सेल शुरू, Amazon पर मिल रहा बंपर छूट, जानें सभी ऑफर डिटेल
Xiaomi Pad 6 टैबलेट की आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। इसे यूजर्स अमेजन से कई ऑफर्स के तहत इसके प्राइज से कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस टैब को पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार दमदार फीचर्स के साथ पेश किया था। इस लेटेस्ट टैब को Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। जिसमें 11 इंच LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby वीजन सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। तो आइए आपको इस टैब पर मिल रहे ऑफर्स , कीमत और इसके स्पेक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Xiaomi Pad 6 के ऑफर
Xiaomi Pad 6 टैब की खरीदारी पर अगर आप ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको इंस्टेंट 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। जिसके बाद आपको यह टैबलेट मात्र 23,999 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा कस्टमर्स अगर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से इसका पेमेंट करता है तो वह 2500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकता है।

Xiaomi Pad 6 की भारत में कीमत
Xiaomi Pad 6 की भारत में कीमत की बात करें तो इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये तय की गई है। जिसे आप मिस्ट ब्लू और ग्रेफाइट ग्रे दो कलर ऑप्शन्स के साथ खरीद सकते हैं।
Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Pad 6 में यूजर्स को 11 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो 2.8K (1,800×2,880 पिक्सल) रिजॉल्यूशन ऑफर करती है। इस पैड को 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 309 पिक्सल प्रति इंच पिक्सेल डेंसिटी, 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ मार्केट में लाया गया है। कंपनी की मानें तो इसके डिस्प्ले 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz सात रिफ्रेश रेट ऑफर करती हैं। स्पीड के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8 GB LPDDR5 रैम और 256 GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आ रहे हैं।
शाओमी में अपने इस डिवाइस के पावर देने के लिए इसमें 8,840 mAh की बैटरी दी है। जिसके साथ 33W वायर्ड चार्ज सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी की मानें तो मात्र 100 मिनट में ये टैब फुल चार्ज हो जाएगा। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, सिंगल चार्ज पर इसे दो दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








