Home
Gadgets

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कौन सा टैबलेट आपके लिए है बेहतरीन, यहां जानें

xiaomi ने हाल ही में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 6 को लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स को कई लेटेस्ट फीचरस् मिल रहे हैं। वहीं OnePlus Pad को भी लेकर लोगों के बीच चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में आपके लिए कौन सी कंपनी का पैड खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। ये आज हम आपको बताएंगे। तो आइए आगे इन दोनों Xiaomi Pad 6 और Oneplus Pad के बीच कीमत से लेकर स्पेक्स और फीचर्स तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।

Xiaomi Pad 6 vs Oneplus Pad डिस्प्ले

Xiaomi Pad 6 में यूजर्स को 11 इंच की 2.8K IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है। Xiaomi Pad 6 के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है, इस पैड का रिफ्रेश रेट 144Hz है। वहीं डिस्प्ले को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट पर भी कस्टमर्स यूज कर सकते हैं। बात OnePlus Pad के डिस्प्ले की करें तो इसमें 11.61 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके अलावा डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2800x2000 पिक्स्ल है और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है।

Xiaomi Pad 6 vs Oneplus Pad प्रोसेसर

शाओमी पैड 6 में कंपनी अपने यूजर्स को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दे रही है। वहीं Oneplus Pad में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर मिल रहा है।

Xiaomi Pad 6 vs Oneplus Pad कैमरा

Xiaomi के इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus Pad में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इन दोनों डिवाइसेस में यूजर्स को कैमरा एक जैसा ही मिल रहा है।

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कौन सा टैबलेट आपके लिए है बेहतरीन, जानें

Xiaomi Pad 6 vs Oneplus Pad रैम और स्टोरेज

शाओमी पैड 6 को 8 GB LPDDR5 रैम और 256 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लाया गया है। Xiaomi Pad 6 में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 यूजर्स को मिल रहा है। वहीं OnePlus Pad में 12 GB तक LPDDR5 रैम और 512 GB तक की स्टोरेज मिल रही है। इस टैबलेट में एंड्रॉयड 13 मिल रहा है।

Xiaomi Pad 6 vs Oneplus Pad कीमत

Xiaomi Pad 6 के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है। 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के लिए यूजर्स को 28,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। Xiaomi के इस पैड को ग्रेफाइड ग्रे और मिस्ट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसे कस्टमर्स ICICI बैंक के कार्ड के द्वारा पेमेंट करके इसके दोनों वेरियंट को 23,999 रुपये और 25,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं Oneplus Pad के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये तय की गई है। वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। जिसे ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कस्टमर्स को 2,000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकता है।

Xiaomi Pad 6 vs Oneplus Pad बैटरी

Xiaomi Pad 6 में कंपनी ने 8840mAh की बैटरी दी है, जिसे लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया जा रहा है। इस पैड के साथ 33W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है, जिसे लेकर दावा किया गया है के, इसे 100 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi Pad 6 में चार स्पीकर दिए गए हैं, जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.3मिल रहा है। टैब के साथ Xiaomi Smart Pen का सपोर्ट है। वहीं Oneplus Pad में 9510mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has recently launched its new tablet Xiaomi Pad 6. In which users are getting many latest features. At the same time, OnePlus has also launched its tablet recently. In such a situation, buying the pad of which company can be a profitable deal for you. Today we will tell you this.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X