Home
Gadgets

Xiaomi Pad 5 से बेहतर है Xiaomi Pad 6 ! यहां जानिए कारण

Xiaomi Pad 5 से बेहतर है Xiaomi Pad 6 ! यहां जानिए कारण

Xiaomi ने अपना नया टैबलेट 11 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ Xiaomi Pad 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। आपको बता दें, Xiaomi Pad 6 को साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं Xiaomi Pad 5 की बात करें तो कंपनी ने अपने इस डिवाइश को एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 के साथ पेश किया था। जिसमें यूजर्स को 11 इंच की WQHD+ टू टोन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x2560 पिक्सल है। आज हम आपको Xiaomi Pad 6 और Pad 5 के बीच के मिलने वाले खास अंतर को बताने जा रहे हैं। जिससे आप ये समझ पाएंगे कि, Xiaomi Pad 6 किन मायनों में Xiaomi Pad 5 से बेहतर है। तो आइए आपको इन दोनों डिवाइस की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी आगे डिटेल्स में बताते हैं।

Xiaomi Pad 6 VS Pad 5 की कीमत

Xiaomi Pad 6 के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये तय की गई है। वहीं 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज को खरीदने के लिए आपको 28,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर इस टैब के दोनों वेरियंट की कीमतों में छूट दी जा रही है। जिसके बाद ये क्रमश: 23,999 रुपये और 25,999 रुपये तक की कीमत के साथ मिलेंगे। इस टैब की बिक्री 21 जून से अमेजन, कंपनी की साइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू कर दी जाएगी। से होगी। वहीं Xiaomi Pad 5 की कीमत की बात करें तो इसके 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट को आप 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 6 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 28,499 रुपये है।

Xiaomi Pad 6 VS Pad 5 की डिस्प्ले

Xiaomi Pad 6 में आपको 14 इंच की 2.8K IPS LCD स्क्रीन दी गई है। जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है। Xiaomi Pad 6 के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं Pad 5 में आपको 11 इंच की WQHD+ टू टोन डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x2560 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ डॉल्बी विजन और HDR10 का भी सपोर्ट है।

Xiaomi Pad 6 VS Pad 5 के प्रोसेसर

Xiaomi Pad 6 में आपको स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें आपको 8 GB LPDDR5 रैम और 256 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। वहीं Pad 5 को स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर के साथ लाया गया था। जिसमें कस्टमर्स को 6 GB तक रैम के साथ 256 GB तक की स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi Pad 5 से बेहतर है Xiaomi Pad 6 ! यहां जानिए कारण

Xiaomi Pad 6 VS Pad 5 का कैमरा

Xiaomi Pad 6 टैब में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसके फ्रंट कैमरे का फील्ड ऑफ व्यू 105 डिग्री है। वहीं Pad 5 को भी कंपनी ने 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ पेश किया था। जिसके साथ फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट दिया गया था। इसके फ्रंट में आपको 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Xiaomi Pad 6 VS Pad 5 की बैटरी

Xiaomi Pad 6 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 8840mAh की बैटरी को शामिल किया है। जिसे लेकर दावा किया गया है कि, ये यूजर को दो दिनों का बैकअप देगा। इसके साथ 33W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं Pad 5 में आपको 8720mAh की बैटरी मिल रही है, जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Xiaomi Pad 6 VS Pad 5 में कनेक्टिविटी

Xiaomi Pad 6 में आपको चार स्पीकर मिल रहे हैं। जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Pad 6 में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट है। टैब के साथ Xiaomi Smart Pen का सपोर्ट है। वहीं Pad 5 में कंपनी ने चार स्पीकर्स दिए है। जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, USB टाईप-सी पोर्ट मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has launched its new tablet Xiaomi Pad 6 in India with 11-inch LCD display. Today we are going to tell you about its old model Xiaomi Pad 5 and the special difference found in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X