Home
Gadgets

Xiaomi Pad 7 Pro ग्लोबल मार्केट में करने जा रहा डेब्यू, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi जल्द ही चीन में Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन के साथ Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट लॉन्च करेगी। अपकमिंग Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन Xiaomi 14 सीरीज लाइनअप के तहत ब्रांड का आखिरी स्मार्टफोन होगा।

Xiaomi Pad 7 Pro ग्लोबल मार्केट में करने जा रहा डेब्यू, जाने  कीमत

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हालाँकि, ब्रांड ने Xiaomi Pad 6 Pro टैबलेट को चीनी मार्केट तक ही सीमित रखा है। कंपनी ने वेनिला Xiaomi Pad 6 को भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है।

Xiaomi Pad 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट से पता चलता है कि Xiaomi अपकमिंग Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा। GSMChina ने Xiaomi के सर्वर में टैबलेट का पहला हाइपरओएस बिल्ड देखा है। हाइपरओएस बिल्ड ग्लोबल मार्केट में टैबलेट के लॉन्च का खुलासा करता है।

प्रकाशन ने पहले पैड 7 प्रो टैबलेट के स्पेसिफिकेशन को लीक किया था। प्रकाशन से पता चलता है कि अपकमिंग टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के साथ एक पावरहाउस होगा। Xiaomi के अध्यक्ष ने अपकमिंग प्रोडक्टो के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC को पापुलर बनाने के कंपनी के इरादे की भी घोषणा की है।

Xiaomi ने हाल ही में समान क्वालकॉम चिपसेट के साथ वेनिला Redmi K70 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। चिपसेट TSMC की 4nm निर्माण प्रक्रिया पर बनाया गया है और इसमें एड्रेनो 740 GPU है। अपकिंग Xiaomi टैबलेट को चीनी मार्केट में 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है।

टैबलेट का कोडनेम N81A है, जो आने वाले हफ्तों में सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर दिखाई देने की संभावना है। Xiaomi द्वारा पैड 7 प्रो टैबलेट को 1480 x 2367 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाले 10.1 इंच के एलसीडी पैनल से लैस करने की उम्मीद है। चीनी दिग्गज द्वारा अपकमिंग टैबलेट के लिए एलसीडी पैनल तियानमा से लेने की संभावना है।

अपकमिंग पैड 7 प्रो में अपने पूर्ववर्ती से 144Hz रिफ्रेस रेट बरकरार रखने की उम्मीद है। टैबलेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस 14 पर चलेगा। Xiaomi डिवाइस को डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर से लैस करेगा।

डिवाइस में Xiaomi Pad 6 Pro टैबलेट के समान डुअल रियर कैमरा और सेल्फी स्नैपर होगा। आगामी Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट के अन्य स्पेसिफिकेशन फिलहाल अज्ञात हैं। आइए Xiaomi Pad 6 Pro टैबलेट के स्पेसिफिकेशन को याद करें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The tablet is codenamed N81A, which is likely to appear on certification websites in the coming weeks. Xiaomi is expected to equip the Pad 7 Pro tablet with a 10.1-inch LCD panel with a resolution of 1480 x 2367 pixels.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X