Home
Gadgets

Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट फास्ट चार्जिंग के साथ होने जा रहा लॉन्च

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट पर काम कर रहा है, जो अपकमिंग Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। चीनी स्मार्टफोन दिग्गज द्वारा मार्च 2024 में अपने पूर्ववर्ती की तरह Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि Xiaomi मौजूदा चलन से हटकर ग्लोबल मार्केट में पैड 7 सीरीज टैबलेट के प्रो वेरिएंट को लॉन्च करेगा।

Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट फास्ट चार्जिंग के साथ होने जा रहा लॉन्च

अपकमिंग टैबलेट का ग्लोबल हाइपरओएस बिल्ड Xiaomi के सर्वर में देखा गया था, जो इंटरनेशनल मार्केट में इसकी शुरुआत का खुलासा करता है। अपकमिंग पैड 7 प्रो टैबलेट के चिपसेट और रिफ्रेश रेट स्पेसिफिकेशन जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा लीक किए गए थे। अब GSMChina की एक रिपोर्ट में Xiaomi के अपकमिंग टैबलेट की बैटरी और फास्ट चार्जिंग की जानकारी सामने आई है।

Xiaomi Pad 7 Pro के स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi अपने आने वाले टैबलेट को 10000mAh की बड़ी बैटरी से लैस करेगा। डिवाइस के Mi कोड में अपकमिग टैबलेट की बैटरी और फास्ट चार्जिंग स्पेसिफिकेशन देखे गए। GSMChina ने खुलासा करते हुए बताया है कि अपकमिंग पैड 7 प्रो टैबलेट 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक को स्पोर्ट करेगा।

Xiaomi Pad 7 टैबलेट बैटरी

अगर बैटरी में होने वाले बदलाव सच है, तो Xiaomi ने अपने पूर्ववर्ती की तुलना में अपकमिंग टैबलेट की बैटरी आकार और फास्ट चार्जिंग स्पीड में काफी सुधार किया है। बता दें, मौजूदा Xiaomi Pad 6 Pro में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ 8600mAh की बैटरी है।

अपकमिंग Xiaomi Pad 7 टैबलेट में 1480 x 2367 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 10 इंच का एलसीडी पैनल होने की भी अफवाह है। पहले टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था कि Xiaomi अपकमिंग टैबलेट को 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस करेगा। पहले लीक के मुताबिक, पैड 7 प्रो टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर चलेगा। अपकमिंग पैड 7 प्रो टैबलेट भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलेगा।

Xiaomi अपकमिंग टैबलेट को डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर से लैस करने की भी जानकारी दी है। अफवाह है कि चीनी स्मार्टफोन दिग्गज ने आईपीएस डिस्प्ले तियानमा से लिया है। अपकमिंग टैबलेट का मॉडल नंबर N81A है, जिसके आने वाले हफ्तों में अलग-अलग वेबसाइटों पर प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the report, Xiaomi will equip its upcoming tablet with a large battery of 10000mAh. The battery and fast charging specifications of the upcoming tablet were seen in the Mi code of the device. GSMChina has revealed that the upcoming Pad 7 Pro tablet will sport 120W wired fast charging technology.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X