10 अप्रैल को आ रहे Xiaomi QLED TV, मिलेंगे दमदार फीचर्स; व्यूइंग एक्सपीरियंस भी होगा मजेदार!
Xiaomi भारत में अपनी नई QLED TV X Pro सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है। यह नई टीवी सीरीज QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आएगी और इसे CineMagiQLED टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है।
Xiaomi QLED TV X Pro सीरीज को 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड इवेंट पेज भी लाइव हो चुका है, जिसमें कई खास फीचर्स का खुलासा किया गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन
यह सीरीज 4K QLED डिस्प्ले के साथ आएगी, जो शानदार कलर रिप्रोडक्शन और क्लैरिटी देने का दावा करती है। स्क्रीन साइज की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सीरीज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई साइज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक, ये टीवीज वाइब्रेंट और ट्रू-टू-लाइफ कलर्स देंगे जो मूवी देखने का एक्सपीरियंस और बेहतर बनाएंगे।
साउंड क्वालिटी
टीवी में सुपीरियर साउंड क्वालिटी और डीप, रिच बास मिलने का दावा किया गया है। साउंड सिस्टम हर सीन के मुताबिक खुद को एडजस्ट करता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।
गेमिंग फीचर्स
गेमिंग लवर्स के लिए इस सीरीज में Game Booster फीचर मिलेगा, जो हाई रिफ्रेश रेट और लैग-फ्री परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
इंटरनल स्टोरेज और सॉफ्टवेयर
शाओमी का कहना है कि इसमें लिमिटलैस इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिससे यह माना जा रहा है कि टीवी में 64GB या उससे अधिक स्टोरेज दी जा सकती है। ये टीवी कंटेंट-फर्स्ट इंटरफेस के साथ आएंगे, जिसमें पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन और ''ओके गूगल'' वॉइस सर्च का सपोर्ट होगा।
अवेलेबिलिटी
Xiaomi QLED TV X Pro सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिये खरीदा जा सकेगा। इस सीरीज की कीमत कितनी होगी। इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि इसकी एंट्री फ्लैगशिप सेगमेंट में होगी।


Click it and Unblock the Notifications








