Xiaomi Smart Band 8 Pro इस सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर, जानें सभी डिटेल
Xiaomi Smart Band 8 Pro ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने से पहले SIRIM डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, Xiaomi ने कुछ महीने पहले अगस्त में ही शाओमी स्मार्ट बैंड 8 प्रो को चीनी बाजार में लॉन्च किया था। जिसे अब ग्लोबल बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए आपको Xiaomi Smart Band 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की आगे डिटेल्स बताते हैं।
Xiaomi Smart Band 8 Pro स्पेसिफिकेशंस
शाओमी स्मार्ट बैंड 8 प्रो हाल ही में SIRIM सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर M2333B1 के साथ नजर आया है। Xiaomi Smart Band 8 Pro में कंपनी ने स्लीक रेकटेंगुलर डिजाइन के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया है। जिसमें आपको 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें स्मार्ट रनिंग मोड और रनिंग लेसन जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। फिटनेस ट्रैकर के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसेस और महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग सहित कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स शामिल किए गए हैं। जिसकी मदद से यूजर अपने फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं।
शाओमी के इस स्मार्ट बैंड में Xiaomi ने GNSS चिप, वॉयस एसिस्टेंट और Miaoxiang सेंसर को भी शामिल किया है। इसके साथ ही इसमें कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, टॉर्च, वैदर अपडेट और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 297mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद अगले 14 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है।

फिलहाल ग्लोबल बाजार में इसकी कीमत कितनी तय की जाएगी, इसे लेकर अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Xiaomi Band 8 Pro के फीचर्स
चीन में Xiaomi Band 8 को 1.62-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 192 x 490 पिक्सल, 326 ppi पिक्सेल घनत्व और पीक ब्राइटनेस 600nits है। इसमें 150 प्लस स्पोर्ट मोड के साथ SpO2 मॉनिटरिंग, हृदय गति मॉनिटरिंग, नींद ट्रैकिंग और मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग शामिल किए गए हैं। इसमें 5 एटीएम की जल प्रतिरोधी रेटिंग भी है और यह 190mAh की बैटरी द्वारा संचालित है।


Click it and Unblock the Notifications








