Home
Gadgets

Xiaomi Smart Band 8 Pro 14 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेगा 16.7 मिलियन डिस्प्ले कलर्स सपोर्ट,जानें डिटेल्स

Xiaomi ने अभी कुछ महीने पहले ही Smart Band 8 को लॉन्च किया है। अब कंपनी इसके प्रो वर्जन को लाने जा रही है। Xiaomi Smart Band 8 Pro को 16.7 मिलियन डिस्प्ले कलर्स सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस अपकमिंग स्मार्टवॉच में कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। जैसे- जैसे इस बैंड की लॉन्चिंग पास आ रही है, इसके लीक्स भी सामने आ रहे हैं। फिलहाल इस स्मार्टवॉच को लेकर आई नई अपडेट में इसके खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। तो चलिए इस इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

आपको बता दें, कंपनी Xiaomi Smart Band 8 Pro को 14 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले ही शाओमी ने Weibo पर अपने इस स्मार्ट बैंड 8 प्रो के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने 14 अगस्त की लॉन्च डेट को भी मेंशन किया है। यह बैंड 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.74 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। जिसमें 336ppi पिक्सल डेंसिटी वाली स्क्रीन मिल सकती है। अगर इसके आकार की बात करें तो यह पैनल की शेप पिल जैसा हो सकता है। इसके साथ ही इसमें विजेट्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसके पैनल टाइप के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि, इसे OLED पैनल के साथ डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Xiaomi Smart Band 8 Pro इनिबल्ट गेम्स के साथ 14 अगस्त को होगा लॉन्च

इसके फीटनेस बैंड में हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा बॉक्सिंग , रनिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड के साथ इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही कई इनिबल्ट गेम्स को भी शामिल किया जाएगा

Xiaomi Smart Band 8 की अप्रैल में हुई थी धमाकेदार एंट्री

आपको Xiaomi Smart Band 8 को साल की शुरूआती महीने अप्रैल में ही लॉन्च किया गया था। इसमें 1 .6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। Smart Band 8 के डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड का भी ऑप्शन दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को स्ट्रैप के लिए लैदर, होलो ब्रेसलेट,वोवन लैदर टीपीयू स्ट्रैप का भी विक्लप मिल रहा है। इस नए स्मार्टबैंड की सबसे खास बात यह है कि, इसे यूजर एक कम्पैटिबल नेकलेस एक्सेसरी के साथ गले में पेंडेंट की तरह भी पहन सकता है।

इस स्मार्टबैंड में हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और एसपीओ2 सेंसर जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा गेम्स लवर्स को कई गेम्स भी दिए गए हैं। वहीं इसकी बैटरी की बात की जाए तो इसमें आपको 190mAh की बैटरी मिल रही है। जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये इसे 16 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Smart Band 8 Pro will be offered with 16.7 million display colors support. Along with this, support of more than 150 sports modes and many inbuilt games will also be included.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X