Home
Gadgets

Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस करने वाला है एंट्री, देगा Facebook स्मार्ट ग्लासेस को कड़ी टक्कर

Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस: शाओमी नए स्मार्ट ग्लासेस के लॉन्च के साथ अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का और विस्तार कर रहा है। हाल ही में, फेसबुक ने Ray-Ban Stories को लॉन्च किया था, जो स्मार्ट ग्लासेस है और कैमरा फीचर भी मिलता है। लेकिन अब शाओमी ने भी नए Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस की घोषणा की है।

Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस करने वाला है एंट्री, देगा Facebook स्मार्ट ग्लासेस को कड़ी टक्कर

Xiaomi ने घोषणा की अपने नए स्मार्ट ग्लासेस की

इस प्रकार Facebook ने हाल ही में अपना स्मार्ट ग्लास को लॉन्च किया था और अब शाओमी ने भी इसकी घोषणा की है। Xiaomi का कहना है कि नए स्मार्ट ग्लास का वजन 51 ग्राम है, जो फेसबुक के रे-बैन स्टोरीज से थोड़ा भारी है। वर्तमान में, Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है।

Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस के खास फीचर्स

Xiaomi स्मार्ट ग्लास क्वाड-कोर ARM प्रोसेसर और एंड्रॉइड पर काम करता है। Xiaomi का कहना है कि यह सबसे हल्के और स्टाइलिश स्मार्ट ग्लासेस में से एक है।

जबकि इस Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस में 5 मेगा पिक्सल का कैमरा फीचर मिलता है, जबकि आप इसे रंग में नहीं देख पाएंगे क्योंकि यह एक मोनोक्रोम डिस्प्ले सॉल्यूशन का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा यह स्मार्ट ग्लासेस माइक्रोएलईडी इमेजिंग तकनीक का उपयोग करता है और यह OLED की तुलना में ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस देता है।

Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस का उपयोग और बेनीफिट

Xiaomi का कहना है कि नए स्मार्ट ग्लास आपके फोन के लिए सेकेंडरी स्क्रीन से कहीं ज्यादा हैं। Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस बहुत कुछ काम कर सकता है। उदाहरण के लिए, यह चुनिंदा रूप से आपको सबसे महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन दिखा सकता है, जिसमें स्मार्ट होम अलार्म या टेक्स्ट, या महत्वपूर्ण कोंटेक्ट से कॉल इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा Xiaomi स्मार्ट ग्लास में एक बिल्ट-इन माइक और स्पीकर भी है, जिससे आप कॉल का जवाब भी दे सकते हैं।

हालांकि यह Xiaomi स्मार्ट ग्लासेस भारत में कब लॉंच होगा और इसकी कीमत क्या होगी इसके बारे में कोई आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही फेसबुक और रे-बैन के स्मार्ट ग्लासेस को भी अभी कुछ ही देशों में लॉंच किया गया है और भारत में कब तक आएगा कोई जानकारी नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The new Xiaomi smart glasses are capable of more than taking pictures, the company said during the launch. Here's everything you need to know about the new Xiaomi smart glasses.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X