Xiaomi ने एक साथ लॉन्च किए तीन नए Smart TV, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
Xiaomi Smart TV A Series Launched: अगर आपको भी अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी लेना है और आपका बजट कम है तो आपके लिए ये समय उचित हो सकता है। दरअसल शाओमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 3 नए स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च किया है। Xiaomi Smart TV A Series के तहत कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज A32, A43 और A65 को पेश किया है। ये तीनों मॉडल्स काफी किफायती दाम में प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं। आज हम आपको Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप भी इसमें से अपने लिए सही टीवी चुन सकें।
Xiaomi Smart TV A Series की भारत में कीमत
Xiaomi के 32 इंच वेरिएंट की शुआती कीमत भारत में 14,999 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा 40 इंच वेरिएंट के लिए कस्टमर्स को 22,999 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। वहीं 43 इंच वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 24,999 रुपये तय हुआ है। इन नए टीवी की बिक्री 25 जुलाई से मी me.com पर शुरू कर दी जाएगी। जहां से आप भी ऑर्डर कर सकते हैं।

Xiaomi Smart TV A Series के फीचर्स
Xiaomi ने कम कीमत अपने नए टीवी सीरीज में कई दमदार फीचर्स को शामिल किया है। इसके बेस मॉडल 32 इंच स्क्रीन साइज में फुल डिस्प्ले 1366 X 768 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। वहीं 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की बात करें तो इसमें फुल एचडी 1920 X 1080 पिक्स्ल रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल रहा है। अब बात करते हैं, इस सीरीज के सबसे बड़े स्क्रीन साइज जो 65 इंच के साथ आएगा। इस टीवी में 4K रेजॉल्यूशन पर वीडियो कंटेंट देखा जा सकेगा। शाओमी की इस लेटेस्ट टीवी रेंज में क्वाड कोर A35 चिपसेट से लैस किया गया है, जिससे यूजर्स को इंप्रूव्ड परफॉर्मेंस दिया जा सके। इसके साथ ही इसमें कस्टमर्स को 1.5 GB रैम के साथ 8 GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है।
बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए Xiaomi TV मॉडल्स में डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वॉट स्पीकर्स जोड़ा गया है। इन लेटेस्ट टीवी मॉडल्स में ऑटो लो लेटेंसी मोड, मिराकास्ट के अलावा ब्लूटूथ ऐनेबल्ड रिमोट मिलेगा जो गूगल असिस्टेंट सपोर्ट, विविड पिक्चर इंजन, गूगल असिस्टेंट, इन बिल्ट क्रोमकास्ट, पैचवॉल प्लस जैसे फीचर्स शामिल हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 2 एचडीएमआई पोर्ट्स, डुअल बैंड वाई-फाई, 2 यूएसबी पोर्ट्स सहित कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं, जो यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस कराएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







