Xiaomi TV X सीरीज 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज में लॉन्च, जाने कीमत
Xiaomi ने मंगलवार को भारत में एक नई स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। Xiaomi TV X सीरीज चार साइज में आती है, जिसमें 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच शामिल है। Xiaomi ने Redmi 12 स्मार्टफोन सीरीज और Redmi Watch 3 Active के साथ नए टीवी लॉन्च किए है । नई Xiaomi TV X सीरीज बेजल-लेस डिस्प्ले, Google TV OS, डॉल्बी विजन और बहुत कुछ के साथ आती है। यहां Xiaomi TV X सीरीज की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता पर एक नजर डालें।

Xiaomi TV X सीरीज की भारत कीमत
Xiaomi TV X सीरीज चार साइज में आती है, 43-इंच मॉडल की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। 50-इंच और 55-इंच मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 40,499 रुपये है। सबसे बड़े 65-इंच मॉडल की कीमत 61,999 रुपये है। पहले तीन Xiaomi TV X मॉडल 4 अगस्त से उपलब्ध होंगे, जबकि 65-इंच वेरिएंट 5 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
नए Xiaomi TV को mi.com, Flipkart और Xiaomi रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों के लिए 3,000 रुपये तक की छूट भी है। इससे उनकी प्रभावी कीमतें और भी कम हो गईं है, जो 26,999 रुपये से शुरू होती हैं।
Xiaomi TV X सीरीज के फीचर्स
डिस्प्ले की बात करें तो नई Xiaomi TV X सीरीज चार अलग-अलग आकारों, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में उपलब्ध है। सभी चार टीवी में HDR10 और डॉल्बी विजन के साथ 4K बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ आते हैं। Xiaomi TV X सीरीज डॉल्बी ऑडियो, DTS वर्चुअल:X और DTS:X के साथ 30W स्टीरियो स्पीकर से लैस है।
Google टीवी सॉफ्टवेयर पर चलते हैं जिसमें मल्टीपल प्रोफाइल, एम्बिएंट मोड, गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन जैसी सुविधाएं हैं। नए Xiaomi टीवी इन-हाउस पैचवॉल सिस्टम के साथ-साथ लाइव टीवी के लिए नए पैचवॉल+ सॉफ्टवेयर से भी लैस हैं। इसके साथ आपको 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में मिलते हैं। पैचवॉल+ सभी Xiaomi टीवी पर उपलब्ध होगा।
कनेक्टिविटी और प्रोसेसर
आपको नए Xiaomi टीवी पर तीन एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट, एवी, ऑप्टिकल, 3.5 मिमी और एक एंटीना पोर्ट मिलता है। Xiaomi TV X सीरीज के हुड के नीचे माली G52 MP1 GPU के साथ ARM Cortex-A55 प्रोसेसर पर चलता है। टीवी में 2GB रैम और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।


Click it and Unblock the Notifications







