Home
Gadgets

Xiaomi का अल्ट्रा-स्लिम 5000mAh पावर बैंक किफायती दाम में जल्द भारत में होगा लॉन्च

Xiaomi भारत में 9 दिसंबर को Redmi Note 14 सीरीज और नई ऑडियो एक्सेसरीज के साथ एक अल्ट्रा-स्लिम पावर बैंक लॉन्च कर सकता है। टिप्सटर इशान अग्रवाल के अनुसार यह पावर बैंक हाल ही में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। हालांकि सटीक लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसकी संभावित स्पेसिफिकेशन पहले से ही उपलब्ध हैं।

Xiaomi Ultra Slim 5000mAh Power Bank फीचर्स

Xiaomi का अल्ट्रा-स्लिम 5000mAh पावर बैंक केवल 10मिमी मोटा और 93 ग्राम वजन के साथ आ सकता है, जिसमें कार्ड जैसे कॉम्पैक्ट डिजाइन और प्रीमियम मेटैलिक फिनिश है। इसकी NCVM कोटिंग इसे धातु जैसा चमकदार लुक देती है, जो यात्रियों के लिए इसे एक स्टाइलिश और बेहतरीन ऑप्शन बनाती है।

Xiaomi का अल्ट्रा-स्लिम 5000mAh पावर बैंक जल्द होगा भारत में लॉन्च

शाओमी का 5000mAh पावर बैंक 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और USB Type-C पोर्ट से लैस है। यह दो तरफा पास्ट चार्जिंग फैसलिटी के साथ आता है, जिससे पावर बैंक और डिवाइस दोनों तेजी से चार्ज हो सकते हैं। कंपनी का दावा है कि, यह Xiaomi 14 को 30 मिनट में 40% और Xiaomi 14 Ultra को 37% तक चार्ज कर सकता है।

Xiaomi पावर बैंक में नौ परतों की सर्किट सुरक्षा है, जो ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग और शॉर्ट-सर्किट जैसी समस्याओं से बचाती है। यह हवाई यात्रा के लिए भी सुरक्षित है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Xiaomi Ultra Slim 5000mAh Power Bank की कीमत

Xiaomi पावर बैंक में 9 परतों की सुरक्षा दी गई है, जो तापमान, शॉर्ट सर्किट, ओवरवोल्टेज और ओवरकरंट जैसी समस्याओं से सुरक्षा करती है। चीन में इसकी कीमत युआन 129 यानी($20) है, जिससे भारत में भी इसकी किफायती होने की उम्मीद है। ग्लोबल साइट पर लिस्ट होने के बावजूद इसकी अंतराष्ट्रीय कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Ultra Slim 5000mAh Power Bank Coming Soon in India know Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X