Xiaomi Watch 2 Pro स्मार्टवॉच के रेंडर्स लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Xiaomi Watch 2 Pro Price: Xiaomi जल्द ही अपने नए स्मार्टवॉच Xiaomi Watch 2 Pro को लॉन्च कर सकता है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस और रेंडर लीक हो गए हैं। जिससे इस आगामी स्मार्टवॉच की खास जानकारी सामने आई है। जिसमें इस वॉच में मिलने वाले खूबियों का खुलासा पहले ही हो चुका है। तो आइए आपको आगे शाओमी वॉच 2 प्रो के स्पेक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Xiaomi Watch 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस
लीक रेंडर के अनुसार Xiaomi अपनी अपकमिंग स्मार्टवॉच को सर्कुलर डिजाइन के साथ ला सकता है, जिसे इससे पहले Xiaomi Watch 2 में देखा जा चुका है। Xiaomi Watch 2 Pro को 1.43 इंच की हाई-रेजॉल्यूशन राउंड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें यूजर को ऑलवेज-ऑन फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें खास वॉच फेस ऑप्शन भी दिया जा सकता है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग और SpO2 जैसे ट्रैकिंग फीचर शामिल होंगे। इसके अलावा Xiaomi वॉच में सामान्य स्पोर्ट्स मोड भी दिए जाएंगे। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ और 4G एलटीई वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी अपने इस वॉच को दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है। जिसमें ब्राउन लेदर स्ट्रैप के साथ एक सिल्वर बॉडी और ब्लैक स्ट्रैप के साथ ब्लैक एस्थेटिक डिजाइन शामिल हो सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच के साइड में नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन वाले दो बटन दिए जा सकते हैं।

यह स्मार्टवॉच को इससे पहले IMEI डाटाबेस पर मॉडल नंबर M2233W1 के साथ देखा जा चुका है। यह आगामी वॉच eSIM कनेक्टिविटी के साथ दस्तक दे सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Wear OS 3 पर काम कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के इस ऑप्शन को शाओमी की पिछली स्मार्टवॉच, Mi Watch में पेश किया गया था।
Xiaomi Watch S2 स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi Watch S2 वॉच को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इसमें सर्कुलर डायल के साथ 1.43 इंच और 1.32 इंच की स्क्रीन मिलेगी, जो 353 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में शामिल की गई एमोलेड डिस्प्ले 466 × 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करती है। यह वॉच मीयूआई वॉच ओएस पर काम करती है। इसके साथ ही शाओमी वॉच एस2 में Walking, Hiking, Cycling, Running, Football और skipping जैसे 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। अन्य स्मार्टवॉच मॉडल्स की तरह इसमें स्ट्रैस मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकर, स्लीप मॉनिटरिंग और महिलाओं के लिए भी इस वॉच में एक खास फीचर शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








