Home
Gadgets

Xiaomi Watch 2 Pro भारत में इस दिन होगी लॉन्च, पहले ही जान लें क्या कुछ होगा खास

Xiaomi Watch 2 Pro: स्मार्ट फोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी जल्द ही अपने भारतीय यूजर्स के लिए नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टवॉच को 26 सितंबर के दिन भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस और रेंडर लीक हो गए हैं। जिससे इसकी खास जानकारी सामने आ चुकी है। तो चलिए आगे शाओमी वॉच 2 प्रो के स्पेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन दिन होगी लॉन्च

Xiaomi ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि, जल्द ही Xiaomi Watch 2 Pro को लॉन्च किया जाएगा। अगले हफ्ते 26 सितंबर को बर्लिन में कंपनी के एक इवेंट में इस नई स्मार्टवॉच से पर्दा उठने वाला है। इस इवेंट में इसके साथ ही Xiaomi 13T सीरीज की भी एंट्री होगी। शाओमी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) इसका एक टीजर भी जारी किया है। जिसमें इस स्मार्टवॉच को गोल डायल के साथ देखा जा सकता है। वहीं इसमें Google का Wear OS होने का दावा किया गया है।

Xiaomi Watch 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस अपकमिंग वॉच की लीक रेंडर की मानें तो Xiaomi Watch 2 Pro को 1.43 इंच की हाई-रेजॉल्यूशन राउंड AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसमें यूजर को ऑलवेज-ऑन फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें खास वॉच फेस ऑप्शन भी दिया जा सकता है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ और 4G एलटीई वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग और SpO2 जैसे ट्रैकिंग फीचर शामिल होंगे। इसके अलावा Xiaomi वॉच में सामान्य स्पोर्ट्स मोड भी दिए जाएंगे। कंपनी अपने इस वॉच को दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है। जिसमें ब्राउन लेदर स्ट्रैप के साथ एक सिल्वर बॉडी और ब्लैक स्ट्रैप के साथ ब्लैक एस्थेटिक डिजाइन शामिल हो सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच के साइड में नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन वाले दो बटन दिए जा सकते हैं।

Xiaomi Watch 2 Pro भारत में इस दिन होगी लॉन्च, पहले ही जान लें  सबकुछ

आपको बता दें, यह स्मार्टवॉच को इससे पहले IMEI डाटाबेस पर मॉडल नंबर M2233W1 के साथ देखा जा चुका है। यह आगामी वॉच eSIM कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Wear OS 3 पर काम कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के इस ऑप्शन को शाओमी की पिछली स्मार्टवॉच, Mi Watch में भी शामिल किया गया था।

शाओमी ने अपने इस आगामी स्मार्टवॉच के डिजाइन और फीचर्स को लेकर अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Watch 2 Pro can be brought with a 1.43 inch high-resolution round AMOLED display. In which the user will get always-on feature. Apart from this, it is also expected to be given a special watch face option.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X