Home
Gadgets

Xiaomi आज नया TV, एयर प्यूरीफायर और अपने इन गैजेट्स को करेगा लॉन्च, यहां जाने सभी डिटेल्स

Xiaomi आज नया TV, एयर प्यूरीफायर और अपने इन गैजेट्स को करेगा लॉन्च

Smarter Living 2023 event: Xiaomi अपने स्मार्टर लिविंग इवेंट के माध्यम से कंपनी आज अपने कई घरेलू उत्पादों को लॉन्च करने जा रही है। इस इंवेंट में कंपनी ने स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज, एयर प्यूरीफायर और शाओमी ग्रूमिंग किट, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस एक्स के साथ 40W स्पीकर भी शामिल किया है। आप इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम शाओमी यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

इन गैजेट्स को कर रहा लॉन्च

यह इवेंट आज यानि की गुरूवार दोपहर 2 बजे IST से शुरु होगा। जानकारी के अनुसार सबसे पहले शाओमी स्मार्ट एयर प्यूरीफायर के 4 सीरीज, नया इलेक्ट्रिक रेजर, नया एयर फ्रायर, नया रोबोट वैक्यूम एमओपी, और नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर सकता है। इसके बाद दूसरा नंबर स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज टेलीविजन का हो सकता है,जो भारत में Google टीवी से चलने वाला पहला Xiaomi टीवी यूनिक सेलिंग प्वाइंट के साथ आएगा।

हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि, Xiaomi स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज का फीचर सेट कैसा होगा। Xiaomi के ऑफिशियल इवेंट की बात करें तो फीचर्स में डॉल्बी विजन IQ सर्टिफिकेशन के साथ 4K Display पैनल को भी शामिल किया गया है।

इसके बाद नंबर आता है Xiaomi ग्रूमिंग किट का जो वर्तमान में शाओमी ग्रूमिंग उत्पादों के समान होना चाहिए। कंपनी अपने उत्पादों को पहले से बेहतर बनाने पर जोर दे सकती है। इसी के साथ कंपनी नई Xiaomi ग्रूमिंग किट में अधिक अटैचमेंट हेड को भी शामिल कर सकती है।

आखिर में कंपनी Xiaomi X Pro सीरीज के अंतर्गत नए टीवी को लाएगी। इस नए एक्स प्रो मॉडल को बड़े स्क्रीन में लाया जा सकता है। इसी के साथ कंपनी ने स्लिम बेजल्स के साथ मेटल डिजाइन देने का भी वादा किया है। इसके अलावा, डॉल्बी एटमॉस और DTS:X सपोर्ट के साथ 40W स्पीकर भी शामिल होने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, शाओमी इस नए टीवी के रिमोट में वॉयस असिस्टेंट के लिए हॉटकी, नेटफ्लिक्स और प्राइम जैसे पॉपुलर ओटीटी चैनल को भी शामिल कर सकती है।

Xiaomi स्मार्ट TV की कीमत

भारत में Xiaomi स्मार्ट टीवी एक्स 43-इंच की कीमत 28,999 रुपये, 50 इंच की कीमत 34,999 रुपये और 55 इंच की कीमत 39,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smarter Living 2023 event: Xiaomi is going to launch many of its home products today through its Smarter Living event. In this event, the company has also included Smart TV X Pro series, air purifier and Xiaomi grooming kit, 40W speaker with Dolby Atmos and DTS X. You can watch the live stream of this event on Xiaomi YouTube channel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X