Year Ender 2024: 2000 रुपये के अंदर टॉप रेटेड पावर बैंक, देखें लिस्ट
Year Ender 2024: साल 2024 में कई शानदार पावर बैंक लॉन्च हुए हैं, जिनकी कीमत 2,000 रुपये से भी कम है और ये बेहतरीन फीचर्स से लैस है। ये पावर बैंक न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि फास्ट चार्जिंग, पोर्टेबिलिटी और मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी देते हैं।
इन Power Bank में 4,000mAh से लेकर 20,000mAh की बैटरी का सपोर्ट शामिल है। साथ ही पावर बैंक स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स की चार्जिंग के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप भी कम कीमत में किफायती पावर बैंक की तलाश कर रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में 2000 रुपये से भी कम में लॉन्च हुए बेस्ट पावर बैंक।

साल 2024 में लॉन्च हुए बेस्ट Power Bank
Xiaomi Ultra Slim Power Bank
ये हाल ही में लॉन्च हुआ पावर बैंक है। Ultra Slim Power Bank में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये एंड्रॉयड और iOS डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है। इसमें 18W इनपुट और USB Type-C पोर्ट का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये 33W फास्ट चार्जिंग से 1 घंटे 32 मिनट और 22.5W चार्जर की मदद से 1 घंटे 38 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। PD2.0, PD3.0, QC3.0 जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल और 12 लेयर सिक्योरिटी से इसे सुरक्षित बनाते हैं। इसका वजन मात्र 93 ग्राम है और साथ में कैरी पाउच मिलता है। इसकी कीमत मात्र 1799 रुपये है।
Portronics Power Shutter
Power Shutter पावर बैंक की सबसे खास बात यह है कि इसका लुक कैमरा जैसा है। ये पोर्टेबल होने के साथ साइज में कॉम्पेक्ट भी है। कंपनी ने इस डिवाइस में एक लेनयार्ड केबल भी जोड़ा है, जिसकी मदद से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह देखने में किसी पॉइंट एंड शूट कैमरा जैसा नजर आता है। ये पावर बैंक 10,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है।
कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक कम से दो बार फोन को चार्ज कर सकता है। Portronics के पावर बैंक एंड्रॉयड और iOS फोन के साथ कम्पैटिबल है। इसमें LED इंडीकेटर भी दिया गया है, जिससे की इसके बैटरी स्टेटस का पता लगाया जा सकता है। इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। Portronics Power Shutter को भारत में मात्र 1699 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Boult AmpVault V20
Boult AmpVault V20 में 20,000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि iPhone 15 को 4.9 बार, OnePlus Nord को 6 बार और गैलेक्सी S24 को 4.1 बार चार्ज कर सकती है। इसमें 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग, LED डिस्प्ले और ओवरकरंट प्रोटेक्शन शामिल है। पावर बैंक में माइक्रो USB, Type-C और USB-A पोर्ट्स शामिल हैं, जो कि स्मार्टफोन्स, टैबलेट, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच का सपोर्ट शामिल हैं। शॉर्ट सर्किट और स्मार्ट शटडाउन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत मात्र 1499 रुपये है।
Boult AmpVault V10
इस पावर बैंक में 10,000mAh बैटरी के साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग है और ये पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। इस पावर बैंक में माइक्रो USB, Type-C और USB-A पोर्ट्स शामिल हैं, जो कि स्मार्टफोन्स, टैबलेट, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच का सपोर्ट शामिल हैं। शॉर्ट सर्किट और स्मार्ट शटडाउन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसे आप महज 1099 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Urbn 10000mAh Neno Link Power Bank
प्रीमियम मटैरियल से तैयार Urbn का ये नैनो लिंक 10000mAh पावर बैंक तेजी से 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है। यह केवल 30 मिनट में डिवाइस को 50 परसेंट तक चार्ज करने की क्षमता रखता है, जो कि ट्रेडिशनल चार्जिंग तरीकों से 2.5 गुना तेज है। यह पावर बैंक यूनिवर्सल चार्जिंग भी प्रदान करता है और 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आता है। इसकी कीमत मात्र 1499 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








