Year Ender 2024: साल 2024 में लॉन्च हुए टॉप ईयरबड्स की लिस्ट, Samsung और OnePlus जैसे ब्रांडस भी शामिल
Year Ender 2024: साल 2024 के समाप्त होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है, लेकिन इस साल ने टेक वर्ल्ड में कई सारे बेहतरीन डिवाइस लॉन्च किए। चाहे फिर स्मार्टफोन्स हो, लैपटॉप्स हो या फिर ईयरबड्स। प्रत्येक डिवाइस पर साल 2024 की पैनी नजर रही है।
लेकिन आज के अपने आर्टिकल में हम आपको इस साल लॉन्च हुए प्रीमियम से लेकर मिड रेंज वाले ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Apple, Samsung, Noise और OnePlus जैसे ब्रांडस के नाम शामिल हैं। चलिए जान लेते हैं इस साल लॉन्च हुए टॉप ईयरबड्स के बारे में।

साल 2024 में लॉन्च हुए बेस्ट ईयरबड्स
Boult W10 TWS और Boult K10 TWS
W10 TWS बड्स ब्लूटूथ 5.4 के साथ आते हैं और 55 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। फास्ट चार्जिंग से 10 मिनट में 150 मिनट का प्लेबैक मिलता है। इसमें मौजूद 13mm ड्राइवर्स और बूमएक्स टेक्नोलॉजी से क्लियर और डीप साउंड मिलता है। बड्स में नॉइज रिडक्शन और गेमिंग-मूवी के लिए बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी मिलती है। वहीं, K10 TWS बड्स कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 और IPX5 रेटिंग है। 50 घंटे की बैटरी लाइफ और 45ms अल्ट्रा लो लेटेंसी के साथ गेमिंग मोड का सपोर्ट मौजूद है। W10 TWS की शुरुआती कीमत 1,099 रुपये और K10 TWS की कीमत 799 रुपये है।
OnePlus Nord Buds 3
ये बड्स 32db तक का ANC और AI Clear Call फीचर के साथ आते है। इसमें मिलने वाली 12.4mm डायाफ्राम और BassWave 2.0 टेक्नोलॉजी गहरे बास का एक्सपीरियंस देती है। इसकी बैटरी लाइफ 43 घंटे है और फास्ट चार्जिंग से 10 मिनट में 11 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। इसमें IP55 रेटिंग और डुअल कनेक्शन सपोर्ट भी है। इनकी शुरुआती कीमत 2,299 रुपये है।
Samsung Galaxy Buds 3
Galaxy Buds 3 प्रीमियम ईयरबड्स है। इसमें 515mAh की बैटरी दी गई है। बेहतर साउंड के लिए इनमें 11mm डायनामिक ड्राइवर्स लगाएं गए हैं। इसमें 360 डिग्री सराउंड ऑडियो का सपोर्ट मौजूद है। इन बड्स की कीमत 14,999 रुपये है।
Noise Buds Verse 2
ये स्टाइलिश डुअल-टोन डिजाइन के साथ आते हैं। बड्स में 13mm ड्राइवर्स, क्वॉड माइक्रोफोन्स और इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन मिलता है। ब्लूटूथ 5.3 और HyperSync टेक्नोलॉजी से लैस ये बड्स 50ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और 50 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। बड्स IPX5 रेटिंग प्राप्त हैं और इनकी कीमत सिर्फ 1,299 रुपये है।
Apple Airpods 4
इस साल लॉन्च हुए Apple Airpods 4 में Siri का सपोर्ट शामिल है। बड्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 30 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। बाहरी शोर को कम करने के लिए एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। साथ ही बड्स में ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है। इन बड्स की कीमत 12900 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








