Zoook ने लॉन्च किया मल्टीमीडिया स्पीकर्स, जान लें कीमत के साथ फीचर्स

Zoook Explode 104 Bluetooth Speakers: फ्रेंच लाइफस्टाइल ब्रांड जूक कई डिवाइस भारत समेत दूसरे देशों में भी लॉन्च करता आया है। इसके साथ ही अब जूक ने भारत में एक्सप्लोड 104 ब्लूटूथ मल्टीमीडिया स्पीकर सिस्टम लॉन्च किया है। स्पीकर सिस्टम अपने 4.1-चैनल स्पीकर सिस्टम के साथ कुल आउटपुट का 65-वाट के साथ आता है।
एक्सप्लोड 104 एक बजट स्पीकर सिस्टम है जो सबवूफर के साथ आता है। स्पीकर सिस्टम को ब्लूटूथ, औक्स और यूएसबी डिस्क के साथ जोड़ा जा सकता है।
Zoook Explode 104 Bluetooth speakers: Price and Availability:
एक्सप्लोड 104 की कीमत सिर्फ 4999 रुपये है और अब यह Amazon.in, Flipkart.com और भारत के अन्य प्रमुख ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Zoook Explode 104 Bluetooth speakers: Features
- चार सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर है।
- वॉल्यूम के लिए पूरी तरह रिमोट डिजिटल वॉल्यूम कंट्रोल के साथ है।
- एलईडी डिस्प्ले के साथ 10 मीटर की रेंज के साथ ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी भी शामिल है।
- आउटपुट पावर: 65 वाट का है
- स्पीकर सिस्टम: 4.1 ब्लूटूथ मल्टीमीडिया स्पीकर सिस्टम के साथ आता है।
- कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ, ऑक्स और यूएसबी डिस्क है।
ज़ूक के कंट्री हेड-इंडिया, अचिन गुप्ता ने लॉन्च के अवसर पर कहा, "अब यूजर्स अपने घरों में मूवी थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं तो ये सबसे बेस्ट डिवाइस जो सकता है। 4.1 होम थिएटर सराउंड साउंड सिस्टम, 4 सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर के साथ आता है जो हमें टीवी शो के एहसास के करीब ला सकता है। बढ़िया साउंड अनुभव कमरे के सभी कोनों को कवर करता है। यह पार्टियों के साथ-साथ उन शांत रातों के लिए भी बहुत अच्छा है जब आप केवल कुर्सी पर बिखर जाना चाहते हैं और पुरानी धुनें सुनना चाहते हैं। एक्सप्लोड 104 सभी चीजों पर खरा उतरता है और अगर आप पहली बार खरीदारी कर रहे हैं या अपने पुराने को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह बजट के साथ बेस्ट विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








