साल 2017 के 5 बेस्ट फ्री मोबाइल गेम्स
स्कूल के दिनों में कंप्यूटर लैब के अंदर solitaire और contra जैसे गेम हम सबने खेले हैं लेकिन अब जमाना स्मार्टफोन्स का है, सबकुछ एक फोन की स्क्रीन में समा चुका है। बच्चे हों या बडे़ अब फोन में गेम खेलना पसंद करते है। वहीं पहले ज्यादातर गेम्स के लिए कैसेट आते थे जिन्हें खरीदना पड़ता था और रही बात पीएस 3 जैसे गेमिंग कंसोल की तो उन्हें खरीदना सबके बस की बात नहीं। इसके अलावा किसे पड़ी है जो कभी-कभार गेम खेलने के लिए 20 से 50 हजार खर्च करें।
अब तो स्मार्टफोन के लिए लगभग सभी तरह के गेम फ्री में उपलब्ध हैं बस उन्हें डाउनलोड करने भर की देर है तो यहां पर मैं आपको इस साल यानी 2017 के 5 ऐसे एंड्रायड गेम्स के बारे में बताने जा रहा हूं जिन्हें फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Asphalt 8
अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो इस नाम से वाकिफ होंगे, गेम लॉफ्ट द्वारा बनाया गया ये गेम रेसिंग की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें ढेरों ट्रैक के साथ एक साथ कई लोग मिलकर रेस कर सकते है। ये गेम भले ही गूगल प्ले स्टोर में काफी समय से हो लेकिन आज भी लोग इसे अपने फोन डाउनलोड करना पसंद करते हैं। गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।
Critical Ops
नई जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाए गए इस गेम के दीवानों की कमी नहीं, इसमें गेम खेलने वाला आतंकवाद के खिलाफ लड़ता है इसके साथ इसमें ऑनलाइन मल्टीप्लेयर खेल सकते हैं गूगल प्ले स्टोर में ये गेम भी फ्री में उपलब्ध है।
Clash Royale
क्लैश रॉयल ऊपर दिए गए गेम्स में से थोड़ा हट के है इसमें खेल खेलने वाले को कार्ड इक्ट्टा करने होते हैं, डेक बनाना होता है नए लेवल अनलॉक करने होते हैं इसके अलावा ये कार्ड अपने सहयोगियों को शेयर भी किए जा सकते हैं। ये एक तरह का कार्ड गेम कहा जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।
Cut the Rope
जादू के शौकीनों के लिए ये गेम बेस्ट है, हालाकि थोड़ा-थोड़ा ये एंग्री बर्ड से मिलता जुलता है लेकिन इसे पज़ल की तरह बनाया गया है। ढेरों गेमिंग लेवल दिए गए है जिन्हें पूरा करने के लिए अपको अलग-अलग तिकड़म भिड़ाने होंगे। हालाकि ये गेम फास्ट गेमर के लिए नहीं बना है तो अगर आप थोड़ा सयंम वाले गेम पसंद करते हैं तो इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Fallout shelter
2015 में बेस्ट गेम का खिताब जीत चुके इस गेम को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं, फ्री एंड्रायड गेम्स की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले इस गेम में यूजर को शेल्टर बनाने होते हैं तो आग और बुरे लोगों को इन शेल्टरों की मदद से बचाते हैं। खेल खलने वाले को इसमें अपना एक अलग इको सिस्टम बनाना होता है। है न मजेदार गेम इसके लिए आपको कोई पेमेंट करने की जरूरत नहीं गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications