5 Offline Games For Android: न मोबाइल डेटा, न WiFi की जरूरत; ऑफलाइन खेल सकेंगे ये गेम्स
5 Offline Games For Android: अक्सर हम अपना ज्यादातर समय अपने फोन पर बिताते हैं और इससे सबसे ज्यादा समय ऑनलाइन रील स्क्रॉल करने या इंटरनेट चलाने में बीत जाता है। ऐसे में अगर कभी आपका इंटरनेट न चले, तो आप ऑफलाइन गेम्स के बारे में सोच सकते हैं, जो आपको कभी बोर नहीं होने देंगे।
आज के डिजिटल युग में अधिकतर मोबाइल गेम्स इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर होते हैं, लेकिन ऐसे कई एंड्रॉयड गेम्स हैं, जिन्हें आप बिना इंटरनेट के भी मजे से खेल सकते हैं। ऐसे गेम्स खासतौर पर उन मौकों पर काम आते हैं जब आपके पास नेटवर्क नहीं होता या आप यात्रा कर रहे होते हैं। यहां हम 5 बेहतरीन ऑफलाइन गेम्स के बारे में बता रहे हैं, जो न केवल फेमस हैं बल्कि मजेदार भी हैं।

टेम्पल रन (Temple Run)
टेम्पल रन एक क्लासिक रनिंग गेम है, जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया है। इस गेम में प्लेयर को एक पुराने मंदिर से खजाना चुराने के बाद भागते हुए राक्षसी बंदरों से बचना होता है। इसमें प्लेयर रास्ते में आने वाली परेशानियों को पार करते हुए, सिक्के इकट्ठा करते और हाई स्पीड से दौड़ते रहते हैं। यह गेम ऑफलाइन भी पूरी तरह चलता है और टाइम पास के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
सबवे सर्फर्स (Subway Surfers)
टेम्पल रन की तरह यह भी एक रनिंग गेम है, लेकिन इसमें आपको पुराने टेम्पल के बजाय ज्यादा रंगीन और बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल देखने को मिलता है। इस गेम में आपको पुलिस से बचते हुए रेलवे ट्रैक पर दौड़ना होता है, ट्रेनों से टकराने से बचना होता है और साथ ही सिक्के भी इकट्ठा करने होते हैं। यह गेम बिना इंटरनेट के भी खेला जा सकता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
फ्रूट निंजा (Fruit Ninja)
फ्रूट निंजा एक सिंपल लेकिन मजेदार गेम है, जिसमें खिलाड़ी को स्क्रीन पर उड़ते हुए फलों को तलवार से काटना होता है। यह गेम आपके रिफ्लेक्स और ध्यान की परीक्षा लेता है। इसके आसान कंट्रोल और आकर्षक ग्राफिक्स इसे हर उम्र के खिलाड़ियों के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप बिना इंटरनेट के भी आराम से खेल सकते हैं।
एस्फाल्ट 8: एयरबॉर्न (Asphalt 8: Airborne)
अगर आप कार रेसिंग गेम्स के शौकीन हैं, तो Asphalt 8 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह हाई-स्पीड रेसिंग गेम शानदार ग्राफिक्स और बेहतरीन कारों के साथ आता है। इसमें कई रेसिंग ट्रैक्स, कार्स और मोड्स हैं, जिन्हें ऑफलाइन भी खेला जा सकता है। इसमें एयरबॉर्न स्टंट्स करना और अन्य प्लेयर्स से रेस में मुकाबला करना जैसे ऑप्शन्स हैं।
माइनक्राफ्ट: पॉकेट एडिशन (Minecraft: Pocket Edition)
Minecraft एक ओपन-वर्ल्ड गेम है, जिसमें आप अपनी कल्पना के अनुसार चीजें बना सकते हैं, घर बना सकते हैं, खदान कर सकते हैं और जीवों से लड़ सकते हैं। यह गेम बच्चों और क्रिएटिव माइंड वाले लोगों के लिए बहुत ही रोचक है। आप इसे ऑफलाइन भी खेल सकते हैं और इसमें घंटों तक व्यस्त रह सकते हैं।
अन्य शानदार ऑफलाइन गेम्स
इनके अलावा Alto's Adventure, Badland, Limbo, Shadow Fight 2, और Crossy Road जैसे कई अन्य ऑफलाइन गेम्स भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप डाउनलोड करके खेल सकते हैं। आप प्ले स्टोर में 'Offline Games' सर्च करके और भी ऑप्शन देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








