5 मस्ती भरे गेम्स जो ट्रेन में सफर के दौरान खेल सकते हैं
स्मार्टफोन के लिए वैसे तो कई गेम्स ऑनलाइन मिल जाएंगे लेकिन कुछ गेम्स ऐसे होते है जिन्हें हर मौके पर खेल सकते हैं जैसे अगर आप ट्रेन में ट्रैवल कर रहे है और बोर हो रहे है तो ऐसे में हमें लाइट गेम्स खेलने का मन करता है। आज ऐसे 5 ऑनलाइन गेम्स के बारे में जानते हैं जो स्मार्टफोन या टैबलेट में खेल सकते हैं इनके लिए हाई ग्राफिक्स और रैम वाले फोन लेने की जरूरत नहीं साथ ही ये साइज में भी काफी छोटे है। ये गेम्स आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ खेल सकते हैं।

कैरम
गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर दोनो प्लेटफार्म पर कैरम के कई गेम मिल जाएंगे जिन्हें फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन इसे वैसे ही खेलते हैं जैसे रियल में कैरम खेला जाता है।
लूडो
बचपन से हम सभी लूडो खेलते आए है अब ऑनलाइन प्लेटफार्म में लूडो डाउनलोड करके अपने दोस्तों के साथ मजे से खेल सकते है। अगर आपके साथ कोई पार्टनर नहीं है कंप्यूटर के साथ लूडो खेल सकते है।
स्नेक एंड लैडर
लूडो की तरह सांप सीढ़ी का खेल भी हम सभी बचपन से खेलते आए हैं, डिजिटल युग में ऑनलाइन सांप सीढ़ी के कई गेम आपको मिल जाएंगे। लूडो की तरह इसे भी अपने दोस्तों के साथ या फिर कंप्यूटर के साथ खेल सकते हैं।
कॉल ब्रेक
अगर कॉल ब्रेक का नाम सुनकर आप थोड़ा सोच में पड़ गए हैं तो इसे हिंदी में लकड़ी भी कहते है, ये एक स्किल बेस गेम है जिसे साउथ एशिया, भारत और नेपाल में काफी पसंद किया जाता है। ये गेम 13 प्लेइंग कार्ड की मदद से 4 प्लेयर्स खेलते है।
फ्रूट फाइट
प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर में ये गेम आपको अलग-अलग नाम से मिल जाएगा जैसे फ्रूट निंजा, फ्रूट कट। इसमें आपको उछलते हुए फ्रूट्स को दो टुकड़ों में काटना पड़ता है जिसके जितने ज्यादा प्वाइंट होंगे उसी के हिसाब से प्लेयर अलग-अलग लेवल क्रॉस कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








