Home
Gaming

GTA की यह 5 बेस्ट रेस आप दोस्तों के साथ खेल सकतें है ऑनलाइन

GTA की यह 5 बेस्ट रेस आप दोस्तों के साथ खेल सकतें है ऑनलाइन

GTA ऑनलाइन उनके प्लेयर्स के लिए हर बार नया अपडेट लेकर आता है जिससे उनका मनोरंजन इस गेम के प्रति बना रहे। अब 13 दिसंबर को Winter DLC के लॉन्च के बाद प्लेयर्स को कई नए तरह के vehicle गेम में चलाने मिलेंगे। GTA ऑनलाइन में कई तरह के रेस हैं जिसे आप अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। इन रेस को categories में बाँट दिया गया है- लैंड, बाइक, वाटर, एयर, स्टंट और टारगेट एसॉल्ट।

प्लेयर्स बना सकते हैं कस्टम ट्रैक

Rockstar ने GTA ऑनलाइन के लिए कई नए तरह के DLC और स्टोरीलाइन अपने प्लेयर्स के लिए रिलीज की है। वहीं उन्हें अपनी खुद की कारें, प्लेयर और अन्य तरह के साधन प्रदान किए हैं जिससे वह खुद को कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही Rockstar द्वारा बनाये गए ये सभी रेस काफी दिलचस्प हैं, साथ ही प्लेयर्स अपने खुद के custom tracks बना सकते हैं और अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

यह 5 रेस खेलकर अपना मनोरंजन रखें बरकरार

1. ग्रीन मशीन- इस रेस को Rockstar ने "टेस्ट ऑफ रियल स्टंट ड्राइवर" के रूप में घोषित किया है। इसमें आपको 42 checkpoints मिलेंगे और यह रेस करीब 4.29 मील की होगी। यह रेस एक पॉइंट-टू-पॉइंट स्टंट रेस है और Los Santos में स्थित है।

2. ओपन व्हील रेस- यह रेस उन प्लेयर्स को काफी पसंद आएगी जो फॉर्मूला वन कार और रेस देखाना पसंद करते हैं। यह एक ओपन व्हील रेस है जिसमें 15 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं। यह ट्रैक आपको Los Santos County के Vinewood Hills में मिलेगा। इसका एक लैप 1.59 मील तक फैला हुआ है। जो भी प्लेयर गेम में रैंक 1 पर हैं उनके लिए यह अनलॉक कर दिया गया है। इसमें 29 checkpoints और 10 लैप्स हैं।

3. Maze बैंक असेंट- यह भी GTA ऑनलाइन की एक और रेस है, जिसमें आपको 2 लैप के साथ 25 checkpoints पार करने है। यह रेस आपको कई मायनों में चौंका देगी क्योंकि इसमें प्लेयर्स को रेसिंग के साथ-साथ कई तरह के obstacle का सामना करना पड़ता है। यह रेस ग्रीन मशीन रेस के समान है और 3.31 मील लंबी है।

4. ट्रांसफॉर्म- Vinewood थ्रिल्स- प्लेयर्स के अनुसार, यह GTA ऑनलाइन का सबसे बेस्ट मोड है। यह एक लंबी रेस है जिसमें 54 checkpoints हैं और इसमें 15 प्लेयर्स भाग ले सकते हैं। यह 4 vehicle ट्रांसफॉर्मेशन वाली रेस आपको Los Santos County में मिलेगी।

5. स्टंट रेस-रैली- इस रेस में एक बड़ा रैंप बनाया गया है जो की प्लेयर्स को long jump लगाने के लिए कहता है। यह रेस Rockstar द्वारा बनाया गया है जो Blaine County और Los Santos County में स्थित है। यह रेस 5.65 मील लंबी है। जिसमें 67 checkpoints हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
GTA Online brings new updates for their players every now and then so that their entertainment remains towards this game. Now after the launch of Winter DLC on December 13, players will get to drive in many new types of vehicles in the game. GTA Online has a variety of races that you can play with your friends. These races are divided into categories- Land, Bike, Water, Air, Stunt and Target Assault.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X