A6 के बाद BGMI लेकर आ रहा है A7 Royal Pass, जानें पूरी डिटेल्स
अगर आप गेम खेलने के शौकीन है और उसमें से भी आप BGMI गेम को खेलने का शौक रखते हैं, तो यहां हम आपके लिए एक जरूरी जानकारी लेकर आए है। आपको बता दें कि BGMI A7 Royal Pass की कीमत और यह मार्केट में कब आने वाला है, इस बात की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इस गेम में आपको क्या-क्या रिवॉर्ड मिल सकते हैं, इस बात की भी पूरी जानकारी सामने आ चुकी है। चलिए जानते है इस गेम के बारे में।
गेमर्स की दुनिया में BGMI एक अलग की तरह का और बेहतरीन गेम माना जाता है। BGMI प्लेयर्स के यह रॉयल पास बहुत खास होता है और गेम कंपनी समय-समय पर नए रॉयल पास को अपने प्लेयर्स के लिए पेश करती रहती है। इस रॉयल पास में यूनिक थीम्स के साथ-साथ कई सारे रिवॉर्ड्स भी शामिल होते हैं।

कुछ समय पहले BGMI ने A6 रॉयल पास को पेश किया था, जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब गेम कंपनी BGMI A7 Royal Pass की पेशकश करने जा रही है, जिसे लेकर प्लेयर्स में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। इस रॉयल पास को 3.2 अपडेट के साथ स्टार्ट किया जा सकता है। BGMI A7 Royal Pass की जानकारी YouTube पर एक वीडियो के जरिए सामने आई है, जिसमें इस रॉयल पास की कॉस्ट, रिलीज डेट और थीम के बारे में बताया गया है।
बता दें कि A7 Royal Pass के BGMI 3.2 अपडेट के साथ आने की उम्मीद है। इस पास का लेवल 100 तक होगा और 3.2 अपडेटट की थीम ट्रांसफॉर्मर पर बेस्ड होगी। इसके साथ ही यह रॉयल पास 2 फेज में उपलब्ध है। प्लेयर्स पहले महीने में 1-50 और दूसरे महीने में 51-100 के लेवल को अनलॉक करके मंथली डील को चुन सकते हैं।
BGMI A7 Royal Pass रिवॉर्ड्स : इस रॉयल पास में प्लेयर्स को M24, वेक्टर और G36C के लिए वेपेन और स्किन मिलेगी। वहीं बग्गी विहिकल के लिए एक यूनिक स्किन और PP-19 Bizon सबमिशन (SMG) के लिए एक अपग्रेडेबल स्किन मिलती है।
BGMI A7 Royal Pass कॉस्ट : रैंक पर प्लेयर्स 3.2 अपडेट के समान ट्रांसफॉर्मर थीम के साथ एक मेल आउटफिट को अनलॉक कर सकते हैं। ये रॉयल पास 2 वेरिएंट में मिलेगा, जो कि मंथली वर्जन और फुल रॉयल पास में उपलब्ध है। पहले वेरिएंट के तहत प्लेयर्स मंथली वर्जन का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसमें पहले महीने में प्लेयर्स को लेवल 1-50 और दूसरे में लेवल 51-100 को अनलॉक करना होगा।
यूजर्स एक ही बार में पूरा रॉयल पास खरीद सकते हैं। मंथली वर्जन की कीमत 360UC हो सकती है, जबकि फुल रॉयल पास की कीमत 720 UC हो सकती है। इसके अलावा इस गेम में एक एलीट पास भी उपलब्ध है। मंथली एलिट पास की कीमत 960 UC हो सकती है और वहीं पहले दो महीनों के लिए एलीट पास की कीमत 1920 UC हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








